Latest news from across India
articles published
नोएडा का करोड़ों का एलिवेटेड रोड बीच में से अचानक धंसा, सेक्टर 61 से 18 के बीच बड़ा गड्ढा होने से प्राधिकरण की खुली पोल।
भारत निर्वाचन आयोग ने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 से पहले 21 NDA राज्यों में UCC लागू करने के एलान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने आरोप लगाया कि UCC का उद्देश्य मुसलमानों को निशाना बनाना है।
नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों के कारण झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की प्रक्रियाएं प्रभावित हुई हैं। 22 जुलाई के बाद कोई नई बहाली नहीं निकली और 31 अगस्त के बाद कोई सूचना भी प्रकाशित नहीं हुई है।
दक्षिण दिल्ली में गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रही है, जहां आया नगर में एक जिम ट्रेनर विजय कुमार की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या पिछली गैंगवार की कड़ी मानी जा रही है।
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया के साथ हुई हिट एंड रन घटना का वीडियो वायरल हो गया है। सिया ने बताया कि वे जल्द ही एफआईआर दर्ज कराएंगी और अपनी पहचान उजागर किए बिना कानूनी कार्रवाई करेंगी।
गोरखपुर में एसडी पब्लिक स्कूल के बस चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा, क्योंकि परिवहन विभाग ने अनफिट स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिले में अभी भी 271 अनफिट स्कूल वाहन चल रहे हैं, जिनके खिलाफ 14 से 19 सितंबर तक 'मिशन सेफ फ्यूचर 3.0' अभियान चलाया जाएगा।
नोएडा में सुपरटेक परियोजनाओं में 21 महीने बाद भी NBCC द्वारा काम शुरू न करने पर खरीदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने तत्काल निर्माण शुरू करने की मांग की और जंतर-मंतर पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।
सोनम वांगचुक ने लद्दाख के मुद्दों पर केंद्र के साथ हुई बैठक को निराशाजनक बताया है। उन्होंने लोकतांत्रिक ढांचे की मांग करते हुए 19 से 24 सितंबर तक लद्दाख में बड़ी पदयात्रा का ऐलान किया है।
Bharti Airtel लगभग एक ही प्राइस ब्रैकेट में दो पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स- 349 रुपये और 379 रुपये ऑफर करता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों प्लान्स में आपके लिए कौन ज्यादा बेहतर रहेगा।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस कदम से राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव आने की संभावना है।
Jharkhand Tourism: रांची के पास तैमारा घाटी में मोबाइल नेटवर्क गायब होने और समय-तारीख बदलने का रहस्य लोगों को हैरान करता है।
दिल्ली की एक युवती से शादी डाट काम पर दोस्ती कर मेरठ के एक होटल में दुष्कर्म किया गया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में छात्राओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के मामले में महिला वार्डन का अजीबोगरीब तर्क सामने आया है। पुलिस को वार्डन के फोन से 6-7 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिसकी जांच जारी है कि कहीं ये साझा तो नहीं किए गए।
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने हाल के ब्रिक्स समिट से भारत को मिले फायदों पर सवाल उठाया, कहा पिछली दो-तीन बैठकों से कोई ठोस नतीजा नहीं मिला।
वैश्विक अस्थिरता और संघर्षों के बीच दिल्ली में हो रहा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन इसके बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है। हालांकि, साझा एजेंडे के अभाव में चीन, रूस और ईरान समेत सभी 11 सदस्य देश अपने कूटनीतिक और राष्ट्रीय हितों को साधने में जुटे हैं।
बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के फैसले को 'देर आए, दुरुस्त आए' कहा है।
सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एमसीडी को बुलडोजर चलाने और सभी पीजी-हॉस्टल का सघन निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
Delhi Building Collapse की घटना के बाद रांची में भी पुराने और निर्माणाधीन भवनों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। नियमों की अनदेखी और लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है, जिसके लिए सुरक्षा ऑडिट की मांग की जा रही है।