Vande News
NationalBreaking

उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, लक्ष्मी सिंह बनीं गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर

उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों के तबादले। लक्ष्मी सिंह बनीं गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर, जे. रविन्दर गौड़ को गौतमबुद्धनगर की कमान। कई जोन और जिलों में बदलाव।

V
Vande News
||2 min read|Updated 8 hours ago
Share:
उत्तर प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों के तबादले, लक्ष्मी सिंह बनीं गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर

वंदे न्यूज़ लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 IPS अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में पुलिस कमिश्नरेट, जोन, रेंज और जिलों के कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। वहीं, तीन IPS अधिकारियों के पूर्व में जारी तबादला आदेश भी निरस्त कर दिए गए हैं।


इस फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में देखने को मिला है। गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं, गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ अब गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी संभालेंगे। लक्ष्मी सिंह ने गौतमबुद्धनगर में करीब चार साल तक पुलिस कमिश्नर के रूप में काम किया है।


इसके अलावा रमित शर्मा को बरेली जोन से लखनऊ जोन का ADG बनाया गया है, जबकि प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन से बरेली जोन भेजा गया है।

वाराणसी और प्रयागराज में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। मोहित अग्रवाल को वाराणसी से प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को ADG स्थापना, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, लखनऊ रेंज के IG किरण एस. को वाराणसी का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।


रेंज स्तर पर शैलेश कुमार पाण्डेय को आगरा से अलीगढ़ रेंज का DIG, अभिषेक सिंह को सहारनपुर से आगरा रेंज का DIG और प्रभाकर चौधरी को अलीगढ़ से लखनऊ रेंज का DIG बनाया गया है। आशीष तिवारी को तकनीकी सेवाओं से सहारनपुर रेंज का DIG नियुक्त किया गया है।


जिलों की कमान में भी बदलाव हुआ है। डॉ. गौरव ग्रोवर को अयोध्या से मुरादाबाद का SSP बनाया गया है, जबकि सतपाल को मुरादाबाद से अयोध्या भेजा गया है। गौतमबुद्धनगर से सुनीति को DGP मुख्यालय में SP और प्रीति यादव को 15वीं वाहिनी PAC, आगरा का सेनानायक नियुक्त किया गया है।

वहीं, पुनीत द्विवेदी, नीतू और अमित कुमावत के पूर्व में जारी तबादला आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।

इस व्यापक फेरबदल के बाद अब नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों के सामने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस जवाबदेही को मजबूत करने की चुनौती होगी।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →