Vande News
NationalBreaking

दिल्ली में नहीं थम रही गैंगवार, अब आया नगर में जिम ट्रेनर की 20 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या

दक्षिण दिल्ली में गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रही है, जहां आया नगर में एक जिम ट्रेनर विजय कुमार की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह हत्या पिछली गैंगवार की कड़ी मानी जा रही है।

V
Vande News
||2 min read|Updated 3 weeks ago
Share:
दिल्ली में नहीं थम रही गैंगवार, अब आया नगर में जिम ट्रेनर की 20 से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या

वंदे न्यूज़ संवाददाता दक्षिणी दिल्ली। राजधानी के दक्षिणी दिल्ली में गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रही है। अब आया नगर के हंस चौक पर सोमवार सुबह ताबड़तोड़ गोलियां मारकर जिम ट्रेनर की हत्या कर दी गई।

बताया जा है कि हत्या के आरोप में जेल में दीपक के साथ बंद योगेश के बड़े भाई विजय कुमार की फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र के आया नगर में परफेक्ट जिम के बाहर सुबह 10.30 बजे हत्या की गई है।


मौके से 18 खोखे मिले


पुलिस को मौके से 18 खोल मिले हैं और एक कारतूस मिला है। जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।


इस गैंगवार की शुरुआत गत वर्ष नबंवर में हुई थी, जब अरुण की सीडीआर चौक पर दो दर्जन से ज्यादा गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दीपक, योगेश व अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


70 गोलियां मारकर हत्या

इसके बाद अरुण के फरीदाबाद निवासी मामा ने दीपक के पिता रतनलाल की 30 नवंबर 2025 की सुबह आया नगर में 70 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद अब इस मामले में योगेश के भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई। दक्षिण दिल्ली में हुई इस गैंगवार से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है।


ऐसे हुई थी शुरुआत

दीपक और अरुण एक ही गांव के रहने वाले थे। अरुण ने एक बार गांव में ही दीपक पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें वो बच गया। अरुण के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। मामला साकेत कोर्ट में चल रहा था।

कोर्ट से सुनवाई के बाद लौट रहे अरुण की अंधेरिया मोड के सीडीआर चौक पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप दीपक और उसके साथियों पर लगे। तब से वो जेल में बंद है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →