Vande News
NationalBreaking

₹349 से ₹30 महंगा... फिर भी क्यों बेस्ट डील है Airtel का ₹379 वाला प्लान? देखें बेनिफिट्स

Bharti Airtel लगभग एक ही प्राइस ब्रैकेट में दो पॉपुलर प्रीपेड प्लान्स- 349 रुपये और 379 रुपये ऑफर करता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों प्लान्स में आपके लिए कौन ज्यादा बेहतर रहेगा।

V
Vande News
||3 min read|Updated 1 month ago
Share:
₹349 से ₹30 महंगा... फिर भी क्यों बेस्ट डील है Airtel का ₹379 वाला प्लान? देखें बेनिफिट्स

वंदे न्यूज़ टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के पास दो ऐसे प्रीपेड प्लान्स हैं जो लगभग एक ही प्राइस रेंज में आते हैं। हम बात कर रहे हैं 379 रुपये और 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान्स की। ये दोनों प्लान्स देशभर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। खास बात ये है कि दोनों में ही सर्विस वैलिडिटी मिलती है और वैलिडिटी का अंतर भी बहुत ज्यादा नहीं है। कंपनी के 349 रुपये वाले प्लान में थोड़ी कम वैलिडिटी मिलती है, जबकि 379 रुपये वाला प्लान मंथली वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा भी ऑफर करता है। आपके लिए इनमें से कौन-सा प्लान बेहतर रहेगा, ये समझने के लिए दोनों प्लान्स की पूरी डिटेल आइए जानते हैं।


Bharti Airtel का 349 रुपये vs 379 रुपये प्रीपेड प्लान

Bharti Airtel के 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS मिलते हैं। इस प्रीपेड प्लान की सर्विस वैलिडिटी 28 दिनों की है। इसके साथ एड-ऑन बेनिफिट के तौर पर Adobe Express Premium का एक्सेस मिलता है। ध्यान रहे कि ये प्लान अनलिमिटेड 5G डेटा तो देता है, लेकिन इस पर हर 30 दिन में 300GB की लिमिट लागू होती है। इसके अलावा इस प्लान में Apple Music भी शामिल है।



दूसरी तरफ, 379 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 1 महीने की वैलिडिटी, अनलिमिटेड 5G डेटा, डेली 2GB डेटा और रोज 100 SMS मिलते हैं। जाहिर है, इस प्लान में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी गई है। इसके एड-ऑन बेनिफिट्स में पैक की वैलिडिटी तक Google One का सब्सक्रिप्शन, Apple Music और पूरे 12 महीनों के लिए Adobe Express Premium शामिल है। भले ही दोनों प्लान्स का प्राइस एक-दूसरे के काफी करीब है, लेकिन फीचर्स के मामले में 379 रुपये वाला प्लान कहीं बेहतर डील नजर आता है।


आपके लिए कौन-सा प्लान रहेगा बेस्ट?

एयरटेल के 379 रुपये वाले प्लान के लिए आपको बस 30 रुपये एक्स्ट्रा देने होते हैं, लेकिन इसके बदले में आपको काफी ज्यादा फायदे मिलते हैं। इसमें ज्यादा डेली डेटा के साथ बेहतर वैलिडिटी भी मिलती है। अगर आप 349 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी के दौरान एक या दो बार भी डेटा वाउचर से रिचार्ज कराते हैं, तो आप उसी साइकिल में वैसे भी 379 रुपये से ज्यादा खर्च कर बैठेंगे। ऐसे में हमारी सलाह यही होगी कि 379 रुपये वाला प्रीपेड प्लान चुनना ज्यादा फायदे का सौदा रहेगा। बाकी आपके विवेक पर निर्भर करता है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →