Vande News
NationalBreaking

नोएडा का करोड़ों का एलिवेटेड रोड बीच में से अचानक धंसा, सेक्टर 61 से 18 के बीच बड़ा गड्ढा होने से प्राधिकरण की खुली पोल।

नोएडा का करोड़ों का एलिवेटेड रोड बीच में से अचानक धंसा, सेक्टर 61 से 18 के बीच बड़ा गड्ढा होने से प्राधिकरण की खुली पोल।

V
Vande News
||2 min read|Updated 3 weeks ago
Share:
नोएडा का करोड़ों का एलिवेटेड रोड बीच में से अचानक धंसा, सेक्टर 61 से 18 के बीच बड़ा गड्ढा होने से प्राधिकरण की खुली पोल।

वंदे न्यूज़ संवाददाता नोएडा हाईटेक सिटी नोएडा से एक बेहद चौंकाने वाली और डराने वाली खबर सामने आई है। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले और करोड़ों रुपये की लागत से बने नोएडा एलिवेटेड रोड का एक हिस्सा अचानक बीचों-बीच से धंस गया है।


यह खतरनाक घटना सेक्टर-61 से सेक्टर-18 के बीच की है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में गाड़ियां रफ्तार भरती हैं। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह सड़क धंसी, उस वक्त कोई तेज रफ्तार गाड़ी उसकी चपेट में नहीं आई, वरना एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता था। बता दें कि सड़क का हिस्सा इस तरह धंसा है कि एलिवेटेड रोड के बीचों-बीच एक बड़ा और गहरा गड्ढा हो गया है। इस गड्ढे को देखकर ऐसा लगता है मानो मजबूत कंक्रीट की सड़क के नीचे सिर्फ खोखली मिट्टी भरी हुई थी। घटना के तुरंत बाद सड़क पर ट्रैफिक को रोक दिया गया, जिससे एलिवेटेड रोड पर लंबा जाम लग गया और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।


इस घटना ने नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) के उन तमाम दावों की पोल खोलकर रख दीहै, जिसमें वे विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत सड़कों की बात करते हैं। जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाकर बनाए गए इस एलिवेटेड रोड की यह हालत देखकर स्थानीय लोग बेहद गुस्से में हैं। लोगों का कहना है कि यह सीधे तौर पर निर्माण कार्य में भारी लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है।


जांच और मरम्मत की मांग!

सोशल मीडिया पर भी इस धंसी हुई सड़क की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। फिलहाल, प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंचकर बैरिकेडिंग लगाने और गड्ढे को भरने की तैयारी में जुट गई है। लेकिन सवाल यह उठता है कि क्या सिर्फ गड्ढा भर देने से यह एलिवेटेड रोड दोबारा सुरक्षित हो जाएगा? या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है? स्थानीय निवासियों ने इस पूरे निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →