Latest News
Stay updated with the most recent stories

भारत में होने वाली BIMSTEC बैठक में शामिल नहीं होंगे बांग्लादेश के गृह मंत्री, अमित शाह से होनी थी मुलाकात
बांग्लादेश के गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने नई दिल्ली में आयोजित बिम्सटेक गृह मंत्रियों की बैठक में हिस्सा नहीं लिया, जिससे भारत-बांग्लादेश के बीच कूटनीतिक तनाव बढ़ गया है।

जंतर-मंतर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, दिल्ली पुलिस ने किया डिनोटिफाई; तीन नए स्थल तय
दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शनों के लिए नए आदेश जारी किए हैं, जिसके तहत अब जंतर-मंतर पर कोई राजनीतिक दल या संगठन प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। इसके बजाय, रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को नए अधिकृत प्रदर्शन स्थल घोषित किया गया है।
भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान, बोले- मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता
भुवनेश्वर कुमार की भारतीय टीम में वापसी पर मोहम्मद शमी ने कहा कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। शमी ने अपने प्रदर्शन और रणजी ट्रॉफी पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही।

योगी आदित्यनाथ की अखिलेश यादव को चुनौती, बोले- आइए अयोध्या में हो जाए मुकाबला
बलरामपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। कार्यक्रम में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा और जिले की विकास परियोजनाओं का जिक्र किया।

Title: सोनम वांगचुक की चेतावनी, 24 घंटे में रिहाई नहीं तो अनशन या पदयात्रा पर करेंगे विचार
CJP प्रदर्शन से जुड़े नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने चिंता जताई है। उन्होंने 24 घंटे में रिहाई नहीं होने पर अनशन या पदयात्रा शुरू करने पर विचार करने की चेतावनी दी।

नोएडा में 11 अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला, 20 अक्टूबर को रावण दहन
नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में 21 अक्टूबर तक होगा आयोजन; 15 अक्टूबर को सेक्टर-19 से निकलेगी श्रीराम बारात

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, CM योगी का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऐलान के बाद जेवर एयरपोर्ट के नाम परिवर्तन की चर्चा तेज, दिल्ली-NCR और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अहम परियोजना।

नई दिल्ली में धारा 163 लागू, 10 अक्टूबर को CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस की बड़ी तैयारी; हर तरफ नाकेबंदी
दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और धारा 163 लागू कर दी है। प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।

इटावा में छात्र के मुंडित सिर पर तबला बजाने वाला शिक्षक निलंबित
इटावा के प्राथमिक विद्यालय बिरौली में छात्र के मुंडित सिर पर तबला बजाने का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने सहायक शिक्षक दिनेश कुमार माथुर को निलंबित कर दिया।

यूपी में BJP सांसद ने पाकिस्तान के फाइटर जेट की तस्वीर पोस्ट की, वायुसेना दिवस की दी बधाई; मचा बवाल
सांसद डॉ. भोला सिंह ने वायुसेना दिवस पर फेसबुक पर पाकिस्तान के झंडे वाले फाइटर जेट की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर कांग्रेस ने सवाल उठाए।

दिल्ली में प्रदर्शन से ट्रैफिक जाम की आशंका, नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनें होंगी रद; बदलेगा टर्मिनल
दिल्ली में 10 अक्टूबर को भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है।

SIR के पक्ष में 42 रिटायर्ड जजों का देश के नाम ओपन लेटर, विपक्ष के प्रदर्शन को बताया लोकतंत्र पर हमला
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच 42 रिटायर्ड जजों ने संवैधानिक संस्थाओं के पक्ष में खुला पत्र लिखा है।

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1,147 अंक टूटा; निफ्टी 22,200 के नीचे
वैश्विक बाजारों में कमजोरी, बढ़ती बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1,147 अंक टूटा।

गाजियाबाद में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, दोषी को 20 साल की सजा
गाजियाबाद की विशेष पॉक्सो अदालत ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी दीपक को 20 वर्ष के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

गाजियाबाद: ग्राइंडर से शिवलिंग काटने मंदिर पहुंची महिला, शोर मचते ही हुई फरार; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक महिला ने शिव मंदिर में ग्राइंडर से शिवलिंग को काटने का प्रयास किया। शोर सुनकर लोगों के पहुंचने पर वह अपना सामान छोड़कर फरार हो गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग प्रेमिका का सिर काटकर जंगल में फेंका, भागते समय ट्रक की टक्कर में मारा गया सनकी आशिक; राजगढ़ में खौफनाक मामला
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 17 वर्षीय लड़की का सिर काटकर जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राहुल गांधी और प्रियंका पर अब दर्ज हुई पुलिसकर्मियों से मारपीट की FIR, ड्यूटी में बाधा डालने का भी आरोप
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट और कर्तव्य में बाधा डालने के आरोप में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर दिल्ली में दूसरी FIR दर्ज की गई है।

दिल्ली सीमापुरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच, सामने आई मकान ढहने की वजह
पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला मकान गिरने से मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। बचाव कार्य जारी है।

नोएडा में रामलीला की तैयारियां पूरी, 11 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन
सेक्टर-12 के आदर्श प्राथमिक विद्यालय में सजेगा रामलीला मंच, कलाकार रोजाना कर रहे रिहर्सल; आकर्षक रोशनी और सजावट से दिया जा रहा भव्य रूप

सुप्रीम कोर्ट के तीन नए जजों ने ईश्वर के नाम पर ली शपथ, SC में 37 जजों में सिर्फ 3 महिलाएं
सुप्रीम कोर्ट के तीन नए जजों - जस्टिस सुनीता अग्रवाल, देवेंद्र कुमार उपाध्याय और अपारेश कुमार सिंह ने शपथ ली, जिससे कुल जजों की संख्या 37 हो गई है। जस्टिस सुनीता अग्रवाल 13वीं महिला जज हैं, और अब शीर्ष अदालत में कुल तीन महिला जज हैं, जिनमें जस्टिस बी.वी. नागरत्ना भविष्य की पहली महिला CJI होंगी।