बरौला में राष्ट्र रक्षा यज्ञ एवं संस्कार परिवार मिलन समारोह, महिलाओं को सशक्तिकरण का संदेश महिला सम्मान, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और अधिकारों पर वक्ताओं ने किया जागरूक
400 से 500 महिलाओं की सहभागिता, निधि शर्मा और SI पल्लवी ने महिला सम्मान, सुरक्षा व अधिकारों पर किया जागरूक

वंदे न्यूज़ नोएडा। बरौला, गौतम बुद्ध नगर। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार, 22 नवंबर 2026 को बरौला स्थित रागिनी पार्क के निकट बड़े बारात घर में राष्ट्र रक्षा यज्ञ एवं संस्कार परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 400 से 500 महिलाओं ने भाग लिया। समारोह के दौरान महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता, संस्कार और महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में भारतीय मजदूर परिषद की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती निधि शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला सम्मान, अधिकार, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं, बल्कि मजबूत और विकसित समाज की नींव है। प्रत्येक महिला को शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर मिलना चाहिए।
समारोह में थाना सेक्टर-49 की SI पल्लवी ने भी महिला सशक्तिकरण विषय पर विशेष संबोधन दिया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मसम्मान, सुरक्षा और कानूनी जागरूकता के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिलाओं से निर्भीक होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। राष्ट्र रक्षा यज्ञ एवं संस्कार परिवार मिलन समारोह के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक और पारिवारिक मूल्यों के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और गणमान्य अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं सम्मानजनक वातावरण बनाने के संकल्प को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने महिला जागरूकता और सामाजिक एकता के संदेश को प्रभावी रूप से सामने रखा।