Vande News
NationalBreaking

बिहार विधान परिषद में तेजस्वी को मंच पर बुलाने पहुंचे CM सम्राट, रामकृपाल यादव को छोड़नी पड़ी कुर्सी

शपथ ग्रहण समारोह में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच दिखी सौहार्दपूर्ण तस्वीर, सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव ने मुस्कुराकर की बातचीत

V
Vande News
||2 min read|Updated 4 days ago
Share:
बिहार विधान परिषद में तेजस्वी को मंच पर बुलाने पहुंचे CM सम्राट, रामकृपाल यादव को छोड़नी पड़ी कुर्सी

वंदे न्यूज़ पटना। बिहार विधान परिषद में सोमवार को आठ नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मंच पर बुलाने के लिए अधिकारी को भेजा। इस दौरान मंच पर मौजूद मंत्री रामकृपाल यादव को अपनी कुर्सी खाली करनी पड़ी। मंच पर पहुंचने के बाद सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच मुस्कुराकर बातचीत हुई।


शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंच पर उपसभापति रामवचन राय, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव के अलावा मंत्री श्रवण कुमार तथा रामकृपाल यादव मौजूद थे। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पहुंचे, लेकिन शुरुआत में वह मंच के सामने लगी कुर्सियों पर बैठ गए।


इसी दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नजर तेजस्वी यादव पर पड़ी। उन्होंने तत्काल एक अधिकारी को भेजकर तेजस्वी यादव को मंच पर बुलवाया। तेजस्वी के मंच पर पहुंचने से पहले मंत्री रामकृपाल यादव को अपनी कुर्सी खाली करनी पड़ी। इसके बाद तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के बगल में बैठे।



मंच पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच हल्की बातचीत भी हुई। दोनों नेताओं के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सामने आई इस तस्वीर ने बिहार की राजनीति में सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच औपचारिक शिष्टाचार और सौहार्द का संदेश दिया।


प्रशांत किशोर भी समारोह में पहुंचे

शपथ ग्रहण समारोह में जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे। आठ नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण के बीच सत्ता पक्ष, विपक्ष और जन सुराज के नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी अहम बना दिया।

समारोह के दौरान तेजस्वी यादव को मंच पर आमंत्रित करने और उनके लिए कुर्सी खाली कराए जाने का घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →