Vande News
NationalBreaking

अतुल सुभाष केस: भाई बोले- अब तक नहीं मिला इंसाफ, दिवंगत भाई के नाम पर बनाई ‘अतुल सुभाष फाउंडेशन’

V
Vande News
||2 min read|Updated 5 days ago
Share:
अतुल सुभाष केस: भाई बोले- अब तक नहीं मिला इंसाफ, दिवंगत भाई के नाम पर बनाई ‘अतुल सुभाष फाउंडेशन’

नई दिल्ली: बेंगलुरु के चर्चित अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में एक बार फिर उनके परिवार ने न्याय की मांग उठाई है। अतुल सुभाष के छोटे भाई ने कहा है कि उनके परिवार को अब तक इंसाफ नहीं मिला है। उन्होंने अपने दिवंगत भाई की याद में ‘अतुल सुभाष फाउंडेशन’ की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य उन लोगों की मदद करना है, जो इसी तरह की परिस्थितियों और कानूनी परेशानियों से गुजर रहे हैं।


गौरतलब है कि 9 दिसंबर 2024 को 34 वर्षीय अतुल सुभाष बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे। वह एक निजी कंपनी में काम करते थे। उनकी मौत के बाद सामने आए 24 पन्नों के कथित सुसाइड नोट और करीब 81 मिनट के वीडियो ने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी थी।


अतुल सुभाष ने अपने वीडियो और सुसाइड नोट में अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक उत्पीड़न, कानूनी मामलों में फंसाने और पैसों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने न्याय व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल उठाए थे।



मामले में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जनवरी 2025 में तीनों को जमानत मिल गई थी। मामले में उनके चाचा सुशील सिंघानिया का नाम भी सामने आया था।



अतुल की मौत के बाद से ही उनका परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है। अब उनके भाई विकास मोदी द्वारा ‘अतुल सुभाष फाउंडेशन’ की शुरुआत को इसी दिशा में एक नई पहल के रूप में देखा जा रहा है। परिवार की मांग है कि अतुल को न्याय मिले और भविष्य में किसी अन्य व्यक्ति को ऐसी परिस्थितियों से न गुजरना पड़े।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →