Vande News
NationalBreaking

नोएडा में 28-29 नवंबर को होगा 'गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम', भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन

नोएडा स्टेडियम सेक्टर-21ए में 28 और 29 नवंबर को गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम होगा। भाई रणजीत सिंह जी खालसा के सानिध्य में कीर्तन दरबार और 29 नवंबर को अमृत संचार होगा।

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 day ago
Share:
नोएडा में 28-29 नवंबर को होगा 'गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम', भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन

वंदे न्यूज़ नोएडा। नोएडा में 28 और 29 नवंबर को ऐतिहासिक 'गुरु मान्यो ग्रंथ चेतना समागम' का आयोजन किया जाएगा। नोएडा स्टेडियम, सेक्टर-21ए में होने वाले इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में भाई साहिब भाई रणजीत सिंह जी खालसा ढडरियां वाले के सानिध्य में भव्य कीर्तन दरबार आयोजित होगा। इसके साथ ही 29 नवंबर को अमृत संचार कार्यक्रम भी होगा। आयोजकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की और नोएडा सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होने की अपील की।


25 नवंबर 2026 को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयोजकों ने बताया कि 'आओ प्यारीओ दशमेश जी बल्ल मुड़िए' शहर के तहत श्री गुरु नानक देव जी एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी को समर्पित इस समागम का उद्देश्य गुरु की गुरबाणी, आध्यात्मिकता और आपसी भाईचारे से लोगों को जोड़ना है। आयोजकों के अनुसार, एनसीआर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर इस तरह का गुरमत समागम नोएडा स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है।



दो दिन शाम 6 से रात 10 बजे तक होगा आयोजन

कार्यक्रम 28 और 29 नवंबर को प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। इसमें मुख्य वक्ता भाई साहिब भाई रणजीत सिंह जी खालसा ढडरियां वाले होंगे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया जाएगा।


29 नवंबर को होगा अमृत संचार

समागम के तहत 29 नवंबर को शाम 5 बजे सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरकृष्ण साहिब में अमृत संचार का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष सहयोग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (गौतम बुद्ध नगर) का रहेगा।

आयोजकों ने बताया कि समागम का सीधा प्रसारण YouTube, EMMPEE और दमदमा टीवी के फास्टवे चैनल नंबर 587 पर किया जाएगा, ताकि दूर-दराज के श्रद्धालु भी इससे जुड़ सकें।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य संरक्षक हरजीत सिंह साहनी, संरक्षक सरबजीत सिंह, नवनीत अरोड़ा, संयोजक रणधीर सिंह, अध्यक्ष परमजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, तेजपाल सिंह अरोड़ा, गुलजीत सिंह, महिंदर सिंह, अधनी सिंह, महासचिव हरमीत सिंह समू, सचिव डिपल आनंद, कोषाध्यक्ष सुखदीप सिंह और प्रिंट एवं सोशल मीडिया प्रभारी मनिंदर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयोजकों ने सभी संगत, विभिन्न धर्मों के श्रद्धालुओं और नोएडा वासियों से परिवार सहित समागम में पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →