Vande News
NationalBreaking

नोएडा सेक्टर-24 पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल स्नैचिंग के 3 आरोपी गिरफ्तार। एक घायल, 31 मोबाइल, ₹42 हजार और चोरी की बाइक बरामद।

मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, 31 मोबाइल फोन, ₹42 हजार नकद और चोरी की बाइक बरामद

V
Vande News
||2 min read|Updated 5 days ago
Share:
नोएडा सेक्टर-24 पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल स्नैचिंग के 3 आरोपी गिरफ्तार। एक घायल, 31 मोबाइल, ₹42 हजार और चोरी की बाइक बरामद।

वंदे न्यूज़ नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मोबाइल फोन स्नैचिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर को चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने के दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथियों को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।



पुलिस के अनुसार, प्रकाश हॉस्पिटल से गंदे नाले के पुल पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक मोड़कर सेक्टर-33 के RTO कट की ओर भागने लगे। पीछा करने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई।


थाना सेक्टर-24 के SHO उमेश नैथानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।

घायल आरोपी की पहचान नीरज (23), निवासी पप्पू कॉलोनी, साहिबाबाद, गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसके दो साथियों हेमंत उर्फ सनी (26) और गोविंद सिंह उर्फ रिंकू (35), निवासी शहीद नगर, गाजियाबाद को भी गिरफ्तार किया गया है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 चोरी/स्नेचिंग के मोबाइल फोन, ₹42,000 नकद, एक चोरी की मोटरसाइकिल, .315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों अन्य आरोपियों से एक-एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ है।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस तीनों के आपराधिक इतिहास की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →