Vande News
Entertainment

OTT पर हुआ 'कैबरे क्वीन' का डेब्यू, Salman Khan की मम्मी ने क्राइम थ्रिलर में उड़ाया गर्दा

7 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई जिसमें 'कैबरे क्वीन' का रोल काफी मजेदार है।

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 month ago
Share:
OTT पर हुआ 'कैबरे क्वीन' का डेब्यू, Salman Khan की मम्मी ने क्राइम थ्रिलर में उड़ाया गर्दा

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने कई सितारों के डूबते करियर को बचाया है, वहीं कई पुराने एक्टर्स को फिर से अपना करियर खड़ करने का मौका भी। ऐसे कई एक्टर्स हैं जो किसी ना किसी वजह से एक्टिंग से दूर हो गए थे लेकिन ओटीटी पर उन्हें कई मौके मिल रहे हैं जिनमें वे अपने टैलेंट को फिर से दिखा रहे हैं।


OTT पर 'कैबरे क्वीन' का डेब्यू


भारतीय सिनेमा की कैबरे क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस हेलेन (Helen) ने भी अब ओटीटी पर अपनी नई पारी शुरू कर दी है। वे आखिरी बार 2012 में आई फिल्म हीरोइन में नजर आई थीं जिसके बाद वे किसी प्रोजेक्ट में नहीं दिखीं। अब 5 जून को करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की क्राइम थ्रिलर ब्राउन (Brown) में उन्हें एक मजेदार में रोल में देखा गया है।



बॉलीवुड की अनुभवी एक्ट्रेस और डांसर हेलेन, अभिनय देव की डायरेक्ट की गई नॉयर क्राइम थ्रिलर सीरीज 'ब्राउन' से स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। लगभग 14 साल के लंबे ब्रेक के बाद एक्टिंग में उनकी यह वापसी काफी खास है; इस ZEE5 सीरीज़ में वह करिश्मा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।




हालांकि यह सीरीज एक गंभीर 'नॉयर' (डार्क और सस्पेंस से भरी) कहानी पर आधारित है, लेकिन इसमें हेलेन का किरदार हल्के-फुल्के और मजेदार तरीके से दिखाया गया है जो थोड़ी देर के लिए सीरीज के भारीपन में राहत देता है।



इस गाने से रातों रात सुपरस्टार बनी थी हेलेन


हेलेन का जन्म म्यांमार में हुआ था और वे 1958 में आई फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' के गाने मेरा नाम 'चिन चिन चू' से रातोंरात सुपरस्टार बन गई थीं। इसके बाद उन्होंने पिया तू अब तो आजा, ये मेरा दिल प्यार का दीवाना और आ जाने जां जैसे गानों से प्रसिद्धि पाई।


7 दशक से ज्यादा करियर में उन्होंने 750 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 'कैबरे क्वीन' के अलावा उन्हें 'गोल्डन गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →