Vande News
TechnologyBreaking

Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे नई पोस्ट, पेज हो रहे क्रैश

Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम आज शाम 7 बजे के आसपास डाउन हो गए। यूजर्स को दोनों प्लेटफॉर्म्स की वेबसाइटों पर नई पोस्ट नहीं दिख रही है। इसके अलावा, प्रोफाइल इंफॉर्मेशन देखने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

V
Vande News
||1 min read|Updated 1 month ago
Share:
Social Media Outage: फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन, यूजर्स नहीं कर पा रहे नई पोस्ट, पेज हो रहे क्रैश

मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम आज देर शाम 7 बजे के करीब ठप पड़ गए। दरअसल, यह समस्या फेसबुक और इंस्टाग्राम की वेबसाइट में सामने आ रही है। दोनों प्लेटफॉर्म्स के होम पेज पर यूजर्स को नई पोस्ट नहीं दिख रही है। इसके अलावा यूजर्स नई पोस्ट भी नहीं कर पा रहे है। कई यूजर्स बार-बार पेज क्रैश होने की शिकायत भी कर रहे हैं।



फेसबुक और इंस्टाग्राम यूजर्स को उनकी प्रोफाइल इंफॉर्मेशन भी नहीं दिख रही है। डाउन डिटेक्टर के मुताबिक कई यूजर्स ने पेज क्रैश होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। हालांकि, यह समस्या फेसबुक और इंस्टाग्राम के मोबाइल एप्स में सामने नहीं आई है। फिलहाल, दोनों प्लेटफॉर्म्स ने इस समस्या को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →