क्या RBI Policy से खुश नहीं बाजार? मार्केट में नहीं दिखी बड़ी तेजी; सिर्फ इन शेयरों में दिख रहा है एक्शन

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी50, 62 अंकों के उछाल के साथ 23478 पर ओपन हुआ है और शुरुआती मिनटों में 23500 का स्तर छू लिया जबकि सेंसेक्स 270 प्वाइंट चढ़कर 74629 पर खुला। हालांकि, आरबीआई पॉलिसी आने के बाद मार्केट में गिरावट आई लेकिन निफ्टी ने फिर से 23400 के ऊपर ट्रेड कर रहा है।
बाजार के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि केंद्र सरकार ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) द्वारा सभी अवधियों की भारतीय सरकारी प्रतिभूतियों (G-Sec) में किए गए निवेश पर LTCG टैक्स हटाने का फैसला लिया है। इस कदम का उद्देश्य विदेशी पूंजी को आकर्षित करना और सरकारी बांडों की मांग को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर प्रावधानों में संशोधन करने वाले अध्यादेश के माध्यम से इसे लागू करने की मंजूरी दी। यह 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा।
निफ्टी50 के टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी के टॉप गेनर शेयरों में बजाज फाइनेंस, अदाणी एंटर प्राइजेज, एचडीएफसी लाइफ, श्रीराम फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनीलिवर शामिल हैं। वहीं, टॉप 5 लूजर में विप्रो, ट्रेंट लिमिटेड, हिंडाल्को, टाटा स्टील और कोल इंडिया के शेयर शामिल हैं।