Vande News
Business

Lenskart के 56500000 शेयरों में ब्लॉक डील, क्या अब उछलेगा भाव? दो ब्रोकरेज फर्मों को जबरदस्त भरोसा

V
Vande News
||3 min read|Updated 1 month ago
Share:
Lenskart के 56500000 शेयरों में ब्लॉक डील, क्या अब उछलेगा भाव? दो ब्रोकरेज फर्मों को जबरदस्त भरोसा

नई दिल्ली। बुधवार को Lenskart Solutions का शेयर 1 प्रतिशत से अधिक गिर गया। हालांकि इसने बाद में थोड़ी रिकवरी की और पौने 10 बजे के करीब BSE पर लेंसकार्ट का शेयर (Lenskart Share Price Today) 0.58 फीसदी गिरकर 521 रुपये पर देखा गया। लेंसकार्ट के स्टॉक में गिरावट तब आई है, जब कंपनी के 5.65 करोड़ शेयरों की एक बड़ी ब्लॉक डील हुई, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 2,873 करोड़ रुपये रही।


एक्सचेंज के डेटा के मुताबिक, ब्लॉक डील विंडो में 5.65 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री 508.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई। यह डील Lenskart की इक्विटी का लगभग 3.25 प्रतिशत है। हालांकि इतने शेयर किसने बेचे और किसने खरीदे, इसका खुलासा नहीं हुआ।


IPO प्राइस से कितना ऊपर है शेयर?


सुबह शुरुआती कारोबार में Lenskart का शेयर गिरकर 517 रुपये पर आ गया था, जो 1.3 प्रतिशत की गिरावट थी। यह शेयर अभी भी नवंबर 2025 के IPO इश्यू प्राइस से करीब 29 फीसदी ऊपर है। इस आईवियर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 90,500 करोड़ रुपये से अधिक है।


कहां तक जा सकता है शेयर?


लेंसकार्ट के शेयरों में ब्लॉक डील ऐसे समय में हुई है जब ब्रोकरेज फर्म इस आईवियर रिटेलर की ग्रोथ संभावनाओं को लेकर पॉजिटिव बने हुए हैं। मंगलवार को, CLSA ने Lenskart पर कवरेज शुरू करते हुए इसे 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी और 604 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया, जिसका मतलब है कि मंगलवार के क्लोजिंग लेवल से इसमें लगभग 17 प्रतिशत की बढ़त की गुंजाइश है।


CLSA के अनुसार Lenskart ने एक अच्छी आईवियर फ्रैंचाइजी बनाई है, जिसकी शहरी और कॉमन मार्केट दोनों ही सेगमेंट में मजबूत मौजूदगी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि स्टोर के विस्तार से ऑपरेटिंग लेवरेज के जरिए इसका मुनाफा बढ़ेगा, जबकि प्रोडक्ट मार्जिन और बेहतर होते अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशंस से कमाई में बढ़ोतरी को सहारा मिल सकता है।


इस ब्रोकरेज फर्म को भी शेयर पर भरोसा


Bank of America Securities ने भी इस शेयर पर कवरेज शुरू करते हुए इसे 'खरीदें' (Buy) रेटिंग दी है और 575 रुपये प्रति शेयर का प्राइस टार्गेट तय किया है। इस ब्रोकरेज फर्म ने भारत और कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आईवियर मार्केट में Lenskart के विस्तार का जिक्र किया, जहाँ अभी भी आईवियर की पहुँच कम है।

साथ ही, इसने कंपनी के टेक्नोलॉजी-बेस्ड और इंटीग्रेटेड ऑपरेटिंग मॉडल की भी तारीफ की। BofA के मुताबिक, मजबूत एग्जीक्यूशन, बेहतर होते कस्टमर मेट्रिक्स और बेहतर यूनिट इकोनॉमिक्स कंपनी को लगातार ग्रोथ के लिए एक मजबूत स्थिति में लाते हैं।

इस ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और कमाई क्रमशः 23 प्रतिशत, 39 प्रतिशत और 46 प्रतिशत की सालाना ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ेंगे।


कैसे रहे तिमाही नतीजे?


आखिर में Lenskart के मार्च तिमाही के नतीजों पर बात करें तो ये अच्छे रहे, मगर इसका प्रॉफिट घटा। कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल 45.6 प्रतिशत बढ़कर 2,515.7 करोड़ रुपये हो गया, जबकि


EBITDA 84 प्रतिशत उछलकर 538.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया और मार्जिन बढ़कर 21.4 प्रतिशत हो गया।


हालांकि, शुद्ध लाभ साल-दर-साल 8.6 प्रतिशत घटकर 200 करोड़ रुपये रह गया।



Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →