Vande News
National

Rozgar Mela 2026: PM मोदी आज 51000+ युवाओं देंगे सरकारी नौकरी की सौगात, बिहार के 4 शहरों में लाइव कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 19वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। बिहार में पटना, गया, हाजीपुर और समस्तीपुर सहित चार स्थानों पर भी यह कार्यक्रम आयोजित होगा।

V
Vande News
||1 min read|Updated 1 month ago
Share:
Rozgar Mela 2026: PM मोदी आज 51000+ युवाओं देंगे सरकारी नौकरी की सौगात, बिहार के 4 शहरों में लाइव कार्यक्रम

वंदे न्यूज़ संवाददाता : पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को आयोजित होने वाले 19वें रोजगार मेले में देशभर के 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।


प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवाओं को संबोधित करेंगे। बिहार में चार जगह पटना, गया, हाजीपुर व समस्तीपुर में नियुक्ति पत्र का वितरण किया जाएगा।


पटना में कार्यक्रम का आयोजन दानापुर रेल परिसर में किया गया है। जहां रेलवे व दूसरे विभागों में नौकरी पाने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। प्रधानमंत्री की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की नीति के तहत रोजगार मेला अभियान लगातार चलाया जा रहा है।


12 लाख युवाओं को मिला रोजगार


केंद्र सरकार के अनुसार, अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से करीब 12 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। 19वां रोजगार मेला देश के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।


इसमें देशभर से चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्तियां मुख्य रूप से रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग समेत कई केंद्रीय संस्थानों में होंगी।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →