Vande News
News

एमसीडी ने हौज खास विलेज और सैदुलाजाब में शुरू किया सीलिंग अभियान, अनधिकृत प्रतिष्ठानों पर गिरेगी गाज

V
Vande News
||1 min read|Updated 1 month ago
Share:
एमसीडी ने हौज खास विलेज और सैदुलाजाब में शुरू किया सीलिंग अभियान, अनधिकृत प्रतिष्ठानों पर गिरेगी गाज

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के लोकप्रिय इलाकों हौज खास विलेज और सैदुलाजाब में अनधिकृत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ा सीलिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस बीच एक मकान पर कार्रवाई की गई है और एमसीडी कर्मचारियों ने लॉक लगा दिया।

भारी सुरक्षा बल की तैनाती के बीच एमसीडी की टीमों ने बिना अनुमति चल रहे दुकानों, रेस्त्रां और अन्य व्यावसायिक संपत्तियों को सील करना शुरू कर दिया है। यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माणों और आवासीय क्षेत्रों में चल रहे अवैध व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान का हिस्सा है।


स्थानीय व्यापारियों ने इस अभियान पर चिंता जताई है, जबकि प्रशासन का कहना है कि यह बिल्डिंग बायलॉज लागू करने और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। दक्षिणी दिल्ली के अन्य व्यावसायिक इलाकों में भी यह सीलिंग अभियान जारी रहने की संभावना है।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →