Vande News
NewsBreaking

हौजरानी अग्निकांड में गिरफ्तार शेफ ने पूछताछ में कहा- आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भाग गया था, नहीं दी चेतावनी

हौजरानी अग्निकांड में अवैध होटल के रेस्त्रां शेफ केशव नेगी को संदिग्ध भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया है। उस पर आग लगने पर भागने और बेसमेंट का शटर गिराकर लोगों को फंसाने का आरोप है।

V
Vande News
||1 min read|Updated 2 months ago
Share:
हौजरानी अग्निकांड में गिरफ्तार शेफ ने पूछताछ में कहा- आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भाग गया था, नहीं दी चेतावनी

वंदे न्यूज़ संवाददाता :दक्षिणी दिल्ली। हौजरानी अग्निकांड में अवैध होटल में बने रेस्त्रां के दिलशाद गार्डन निवासी शेफ केशव नेगी की भूमिका भी संदिग्ध है। घटना के समय वह रेस्त्रां में ही था। जब किचन तक आग पहुंची तो वह भाग निकाला। किसी को बचाने या किसी प्रकार की चेतावनी स्टाफ या वहां ठहरे मेहमानों को नहीं दी।


वहीं, बेसमेंट का जालीदार शटर भी उसने गिरा दिया, ताकि आग ऊपर न आने पाए। इसके चलते बेसमेंट के लोग अंदर ही रह गए। घटना के बाद वह मौके पर ही था। बाद में भाग निकला था। मालवीय नगर थाने की पुलिस ने शनिवार सुबह उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। वहीं, मामले में फरार चल रहे होटल मैनेजर व चार्टर्ड अकाउंटेंट जय मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →