Vande News
CricketBreaking

IPL 2026 Qualifiers, RCB vs GT: बिना कोई गेंद खेले ही आरसीबी जीतेगी आईपीएल 2026 का खिताब? बन रहा गजब का समीकरण

V
Vande News
||3 min read|Updated 3 days ago
Share:
IPL 2026 Qualifiers, RCB vs GT: बिना कोई गेंद खेले ही आरसीबी जीतेगी आईपीएल 2026 का खिताब? बन रहा गजब का समीकरण

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2026 Qualifiers, RCB vs GT: 70 लीग स्टेज मुकाबलों के बाद आईपीएल 2026 का कारवां क्वालीफायर मैचों तक पहुंच गया है। आज यानी 26 मई को आरसीबी बनाम जीटी के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाना है। ये मैच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का मैच जो भी टीम जीतेगी, वो फाइनल में सीधा प्रवेश करेगी, लेकिन एक गजब का समीकरण देखने को मिल रहा है।

आईपीएल का फाइनल मैच 31 मई को होगा है और डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के पास मौका है कि वो फिर से आईपीएल का खिताब अपने नाम करें, वो भी बिना कोई गेंद खेले। ये जानकार आपको हैरानी तो हो रही होगी, लेकिन ऐसा हो सकता है। आइए जानते हैं आरसीबी के चमत्कारिक समीकरण के बारे में, जो आरसीबी को दूसरा आईपीएल खिताब जिता सकते हैं।


IPL 2026 Winner: इस बार हो सकता है चमत्कार?

आईपीएल 2025 की विजेता टीम आरसीबी के पास एक अजीबगरीब सिचुएशन है, जो होना तो असंभव सा लग रहा है, लेकिन अगर हो जाता है तो बिना कोई गेंद खेले ही रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम आईपीएल की ट्रॉफी अपने घर ले जाएगी। 


कैसे आरसीबी बिना खेले ही जीत सकती IPL 2026?

ये थोड़ा कंफ्यूजन वाला है, लेकिन ऐसा हो सकता है। आरीसीबी की टीम मौजूदा समय में अंक तालिका में सबसे टॉप पर है और क्वालीफायर-1 मैच में उनका सामना आज जीटी से होना है। अगर आरसीबी बनाम जीटी मैच बारिश की वजह से धुलता है तो रजत पाटीदार की टीम सीधे फाइनल में एंट्री कर लेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि आरसीबी की टीम लीग स्टेज के दौरान अंक तालिका में टॉप पर रही और आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 के लिए कोई रिजर्व-डे नहीं रखा गया है। 

अगर आज धर्मशाला में बारिश से मैच धुलता है तो गुजरात टाइटंस के पास एक मौका और होगा, क्योंकि क्वालीफायर-1 मैच हारने वाली टीम के पास फाइनल में पहुंचने के लिए एक और मौका मिलता है। क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में खेलकर फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलता है। ऐसे में जीटी की टीम एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से भिड़ सकती है। 


अगर IPL 2026 Final बारिश से धुला तो?

आईपीएल 2026 फाइनल मैच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां एक्ट्रा टाइम और फिर रिजर्व डे के बावजूद मैच बारिश से बाधित रहता है तो अंक तालिका में रहने वाली टीम आईपीएल 2026 का खिताब जीत सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर क्वालीफायर-1 मैच बारिश से बाधित रहा तो आरसीबी फाइनल में तो सीधे पहुंच जाएगी और आरसीबी की किस्मत इतनी अच्छी रही तो फाइनल मैच बारिश से धुलने के बाद भी उन्हें आईपीएल में अपना दूसरा खिताब जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →