Vande News
west bengalBreaking

बंगाल में सत्ता परिवर्तन का असर: नवान्न की नेमप्लेट हुई भगवा, स्कूल यूनिफॉर्म में भी बदलाव की तैयारी

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य सचिवालय नवान्न की नीली नेमप्लेट हटाकर भगवा रंग की लगा दी गई। सरकार स्कूल यूनिफॉर्म में बदलाव की भी तैयारी कर रही है।

V
Vande News
||2 min read|Updated 3 weeks ago
Share:
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का असर: नवान्न की नेमप्लेट हुई भगवा, स्कूल यूनिफॉर्म में भी बदलाव की तैयारी

वंदे न्यूज़ संवाददाता, कोलकाता : पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासनिक और सरकारी प्रतीकों में बदलाव का सिलसिला तेज हो गया है। राज्य सचिवालय 'नवान्न' की वर्षों पुरानी नीले रंग की नेमप्लेट हटाकर उसकी जगह भगवा रंग की नई नेमप्लेट लगा दी गई है। सोमवार सुबह यह बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।


करीब 15 वर्षों तक ममता बनर्जी सरकार के दौरान नवान्न भवन नीले-सफेद रंग की पहचान से जुड़ा रहा। अब भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रशासनिक भवनों में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है। इससे पहले नवान्न भवन को भगवा रोशनी से भी सजाया गया था।


राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आने वाले समय में सरकारी भवनों की रंग-थीम में भी व्यापक बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, नवान्न भवन के बाहरी रंग-रोगन को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


स्कूल यूनिफॉर्म में भी बदलाव के संकेत


प्रशासनिक बदलाव के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में भी परिवर्तन की तैयारी दिखाई दे रही है। वर्ष 2022 में लागू की गई सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों की नीले-सफेद रंग की यूनिफॉर्म को बदलने की संभावना जताई जा रही है।


मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वर्ष 2022 से पहले स्कूलों में जो यूनिफॉर्म व्यवस्था थी, उसे दोबारा लागू किया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में अंतिम निर्णय और आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है।


नवान्न की नेमप्लेट में हुआ यह बदलाव राज्य की नई राजनीतिक दिशा और प्रशासनिक प्राथमिकताओं का संकेत माना जा रहा है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →