Vande News
NationalBreaking

कोलकाता से दिल्ली और रांची तक.. TMC सांसद नदीमुल हक के 8 ठिकानों पर ED की छापामारी

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अहमद हसन नदीमुल हक से जुड़े आठ ठिकानों पर छापामारी की है।

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 month ago
Share:
कोलकाता से दिल्ली और रांची तक.. TMC सांसद नदीमुल हक के 8 ठिकानों पर ED की छापामारी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अहमद हसन नदीमुल हक की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह सांसद से जुड़े कोलकाता, दिल्ली और रांची स्थित करीब आठ ठिकानों पर एक साथ छापामारी कर रही है।

केंद्रीय जांच एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक समाचार पत्र से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है।


गौरतलब है कि सांसद नदीमुल हक एक प्रमुख समाचार पत्र से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहे हैं, जिसके खिलाफ बीते अगस्त में बड़े स्तर पर वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज की गई थी।


सोमवार सुबह तड़के ईडी की टीमों ने कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में स्थित सांसद के आवास और कार्यालय पर दबिश दी। इसके साथ ही महानगर में दो अन्य स्थानों पर भी तलाशी अभियान जारी है।


वहीं, राजधानी दिल्ली में सांसद से संबंधित चार परिसरों और झारखंड की राजधानी रांची में भी ईडी अधिकारियों की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।


हालांकि, इस तलाशी अभियान और जब्ती को लेकर प्रवर्तन निदेशालय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। केंद्रीय बलों की कड़ी सुरक्षा के बीच सभी ठिकानों पर जांच की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →