'ईरान पर निशाना साधे खड़ी 1000 मिसाइलें, पूरी तरह तबाह कर देंगे'; ट्रंप का बड़ा दावा
ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि 1000 अमेरिकी मिसाइलें पूरी तरह तैयार हैं और ईरान पर निशाना साधे हुए हैं, अगर धमकी पर कोई कदम उठाया गया तो उसे पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।

वंदे न्यूज़ संवाददाता, वाशिंगटन। ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के हत्या की मांग उठी और इसके पोस्टर देखे गए। ईरान में ट्रंप की हत्या के सरेआम नारे लगने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को विनाश की बड़ी धमकी दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने टुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा, "अमेरिका की 1000 मिसाइलें पूरी तरह तैयार (लॉक्ड एंड लोडेड) हैं और उनका निशाना सीधे इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान पर है।
यदि ईरानी सरकार ने अपनी धमकी पर कोई कदम उठाया, तो तुरंत हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। अमेरिकी सेना ईरान के सभी इलाकों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद और तबाह कर देगी।"
अगर मेरी हत्या होती है तो...
बता दें कि इससे पहले ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मैं काफी समय से ईरान के निशाने पर हूं। अगर मेरी हत्या होती है तो मैंने ऐसे हमले के निर्देश दिए हैं जैसा ईरान ने पहले कभी देखा नहीं होगा।
ट्रंप ने कहा कि अगर मेरी हत्या होती है तो ईरान पर बम गिरा देना। ट्रंप की ओर से दी गई इन धमकियों के बाद एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ सकता है।
इजरायल ने दी हत्या के साजिश की जानकारी
गौरतलब है कि इजरायल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को लेकर गंभीर खुफिया चेतावनी दी है। इजरायली खुफिया एजेंसियों ने अमेरिका को जानकारी दी है कि ईरान ट्रंप की हत्या की नई साजिश पर काम कर रहा है।