पश्चिम बंगाल: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, लोगों ने पीटा, हेलमेट लगाकर आगे बढ़े TMC सांसद-वीडियो
गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन हिंदू किशोर की मुस्लिम युवकों ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। खोड़ा इलाके में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में फर्जी दस्तखत मामले में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को सीआईडी द्वारा समन किए जाने के बाद अब एक और बड़ी घटना सामने आई है। शनिवार को अभिषेक बनर्जी जब चुनाव बाद की हिंसा को लेकर बेलेघाटा के बाद सोनारपुर पहुंचे तो उनके ऊपर स्थानीय लोगों ने हमला किया। इस दौरान उन्होंने अभिषेक बनर्जी को पीटा। अभिषेक बनर्जी हेलमेट लगाकर आगे बढ़े। बनर्जी बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हुई हिंसा से प्रभावित टीएमसी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों से मिलने की यात्रा पर निकले हैं। सोनारपुर में हमले के दौरान बनर्जी के अंडे और पत्थर फेंके गए, स्थानीय लोगों ने 'चोर-चोर' के नारे लगाए। अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि हमला बीजेपी प्रायोजित था। वे मेरी हत्या करना चाहते थे।
बीजेपी ने बनर्जी ने किया पलटवार
सोनारपुर में हमला होने पर अभिषेक बनर्जी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि यह सब भाजपा प्रायोजित है। देखो उन्होंने क्या किया है। यह उनके लोकतंत्र का उदाहरण है। एक महीना भी नहीं हुआ है, और पुलिस कहीं दिखाई नहीं दे रही है। आरोप है कि जब अभिषेक बनर्जी सोनारपुर पहुंचे तो उनके ऊपर हमला हुआ। इस दौरे के दौरान बनर्जी पर अंडे और पत्थर फेंके गए। हमले के बीच टीएमसी नेता ने हेलमेट पहन रखा था और सुरक्षाकर्मी उन्हें घेरा बनाकर सुरक्षित जगह ले गए। बनर्जी पर अंडे और पत्थर फेंके गए, स्थानीय लोगों ने 'चोर-चोर' के नारे लगाए। सोनारपुर दक्षिण 24 परगना में आता है। यह कोलकाता के निकट है।
अभिषेक बनर्जी बोले-पहले दी थी सूचना
अभिषेक बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों को पहले से सूचना देने के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि मैं तब तक यहां से नहीं हटूंगा जब तक पुलिस और सुरक्षा बल यहां सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर देते। वे घर तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और वे मुझे मार डालना चाहते हैं। अभिषेक बनर्जी हमले के बाद धरने पर बैठ गए।
चुनाव नतीजों के बाद हुई थी हिंसा
4 मई के बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद कुछ जगह पर टीएमसी कार्यकर्ताओं की पिटाई की घटनाएं सामने आई थीं। अब अभिषेक बनर्जी सभी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए एक यात्रा पर निकले हैं। जब अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हमला हुआ तो मौके पर साथ में मौजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।