Vande News
NewsBreaking

परिसीमन प्रस्ताव पर अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का बड़ा बयान

PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल ने केंद्र के सभी राज्यों की सीटों में 50% वृद्धि के प्रस्ताव का समर्थन किया। अकाली दल ने महिला आरक्षण और निष्पक्ष परिसीमन की मांग की।

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 week ago
Share:
परिसीमन प्रस्ताव पर अकाली दल का समर्थन, PM मोदी से मुलाकात के बाद सुखबीर बादल का बड़ा बयान

वंदे न्यूज़ संवाददाता,चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने केंद्र सरकार की ओर से सदन में सभी राज्यों की सीटों में 50 प्रतिशत की समान वृद्धि के प्रस्ताव का समर्थन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।


सुखबीर बादल ने कहा कि पार्टी ने केंद्र सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने महिला आरक्षण और परिसीमन को तत्काल लागू करने की भी मांग की।


महिला आरक्षण तत्काल लागू करने की मांग


शिरोमणि अकाली दल ने चंडीगढ़ में वरिष्ठ नेताओं की बैठक के दौरान देश में महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की मांग उठाई। पार्टी का कहना है कि महिलाओं को समान अधिकार और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।


अकाली दल ने कहा कि वह सिख गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेता है, जिन्होंने महिलाओं की गरिमा, समानता और अधिकारों पर जोर दिया था।


पार्टी ने यह भी कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) अपने सदन में महिला आरक्षण का प्रावधान करके उदाहरण पेश कर चुकी है।


निष्पक्ष परिसीमन की मांग


संसद के सामने प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के बाद अकाली दल ने निष्पक्ष और समान परिसीमन की मांग भी रखी। पार्टी का कहना है कि परिसीमन की प्रक्रिया ऐसी होनी चाहिए, जिससे सभी राज्यों को समान और उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।


PM मोदी से मिले सुखबीर बादल


इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। संसद के मानसून सत्र के दौरान हुई इस बैठक के बाद पंजाब की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं।मुलाकात के बाद भाजपा और अकाली दल के बीच संभावित राजनीतिक समीकरण को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, दोनों दलों की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


बताया गया कि बैठक में पंजाब से जुड़े विकास कार्यों, कृषि, किसानों के मुद्दों, कानून-व्यवस्था और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक का विस्तृत आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →