Vande News
jammu & kashmirBreaking

हिमाचल में बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली पिता की जान, मां की भूमिका भी संदिग्ध; आरोपित बिजली बोर्ड में कार्यरत

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज में एक बेटे ने पारिवारिक कलह और शराब के नशे में अपने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 month ago
Share:
हिमाचल में बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर ले ली पिता की जान, मां की भूमिका भी संदिग्ध; आरोपित बिजली बोर्ड में कार्यरत

वंदे न्यूज़ संवाददाता, हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर के भोरंज में बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। उपमंडल के बढ़ेहर गांव में यह वारदात हुई है। घर में हुई पारिवारिक कलह ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में हुए विवाद के बाद 62 वर्षीय टेंपो चालक की बिजली बोर्ड में कार्यरत बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पत्नी की संलिप्तता भी संदिग्ध है।


जानकारी के अनुसार बढ़ेहर गांव निवासी 62 वर्षीय प्रकाश चंद पेशे से चालक था और टेंपो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है।


बेटी की शादी में भी शामिल नहीं हुआ था पिता


बेटा विजय कुमार, जिसकी उम्र 32 वर्ष है, बिजली विभाग भोरंज में कार्यरत है। बताया जाता है कि प्रकाश चंद अपनी बेटी की शादी में भी शामिल नहीं हुआ था।


रहते थे अलग-अलग 


जानकारी के अनुसार छह-सात वर्ष से परिवार में लगातार आपसी कलह चल रही थी। इसी कारण प्रकाश चंद उसकी पत्नी सोमा देवी और बेटा विजय कुमार अलग-अलग रह रहे थे।

 

शराब पीने के आदी थे दोनों


बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र दोनों शराब पीने के आदी थे। बुधवार रात दोनों ने शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।


हत्या में पत्नी की भी संलिप्तता


आरोप है कि विवाद के दौरान विजय कुमार और उसकी मां सोमा देवी ने मिलकर प्रकाश चंद पर डंडों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


पुलिस ने बेटा गिरफ्तार किया


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपित विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सोमा देवी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →