Vande News
HaryanaBreaking

रोहतक में महिला से दुष्कर्म, डॉग दिखाने के बहाने फार्म हाउस बुलाकर वारदात; आरोपी गिरफ्तार

रोहतक में डॉग दिखाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, गुरुग्राम की पीड़िता को फार्म हाउस बुलाकर वारदात; आरोपी गिरफ्तार

V
Vande News
||2 min read|Updated 2 days ago
Share:
रोहतक में महिला से दुष्कर्म, डॉग दिखाने के बहाने फार्म हाउस बुलाकर वारदात; आरोपी गिरफ्तार

रोहतक: हरियाणा के रोहतक जिले में गुरुग्राम निवासी एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने डॉग दिखाने के बहाने महिला को फार्म हाउस पर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


पुलिस के अनुसार, पीड़िता गुरुग्राम की रहने वाली है और अपनी एक सहेली से मिलने के लिए रोहतक की देव कॉलोनी आई हुई थी। महिला को कुत्तों का शौक होने के कारण उसने अपनी सहेली से डॉग खरीदने की इच्छा जताई। इस पर सहेली ने उसे एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया और बताया कि उसके पास कुत्तों का फार्म हाउस है।


फोन पर संपर्क के बाद फार्म हाउस पहुंची महिला


पीड़िता के मुताबिक, उसने संबंधित युवक से फोन पर बातचीत की। युवक ने उसे मदीना गांव स्थित स्कूल के पास बुलाया। महिला रात करीब 8 बजे अपने पीजी से निकली, बस से मदीना गांव पहुंची और वहां से ऑटो लेकर तय स्थान पर पहुंची। आरोप है कि वहां आरोपी अपनी कार लेकर आया और उसे गांव खरकड़ा स्थित अपने फार्म हाउस ले गया।


कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म


महिला ने पुलिस को बताया कि फार्म हाउस पर पहले से चार अन्य लोग मौजूद थे। आरोपी उसे एक कमरे में ले गया और कहा कि वह यहीं बैठे, वह कुत्ता लेकर आता है। करीब 15 मिनट बाद आरोपीवापस लौटा, कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।


घटना के बाद पीड़िता ने महम थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महम थाना के एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि गांव खरकड़ा स्थित फार्म हाउस पर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि हुई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


फिलहाल महम थाना पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →