Vande News
west bengalBreaking

वो इसी लायक था', बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी की मां ने शव लेने से किया इनकार

बारुईपुर रेप-मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की मां ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि उसे उसके कर्मों की सजा मिली है। मंडल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।

V
Vande News
||2 min read|Updated 6 hours ago
Share:
वो इसी लायक था', बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी की मां ने शव लेने से किया इनकार

वंदे न्यूज़ संवाददाता,बारुईपुर रेप और मर्डर केस के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की मां ने बुधवार को कहा कि वह अपने बेटे का शव नहीं लेंगी, क्योंकि उसने जो किया उसके लिए उसे सजा मिलनी ही थी।


मीडिया से बात करते हुए आरोपी की मां ने कहा, "दो पुलिसवाले मेरे घर आए थे। मैं उस समय सोकर उठी ही थी। उन्होंने मुझे बताया कि मेरा बेटा मर गया है और पूछा कि क्या मैं अस्पताल जाना चाहूंगी। मैंने उनसे कहा कि मैं नहीं जा सकती क्योंकि मेरे पति बीमार हैं।"


'उसने कोई अच्छा काम नहीं किया था'


उन्होंने आगे कहा, "मैंने उनसे कहा कि वे जो चाहें करें, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मेरे बेटे को उसके किए की सजा मिल गई है। मैं उसका शव नहीं लूंगी। मैं उसका शव घर नहीं लाऊंगी। उसने कोई अच्छा काम नहीं किया था। उसने गलत किया और उसे उसकी सजा मिल गई है।" उन्होंने यह भी कहा, "उसे मार डालो या जो चाहो करो। मुझे कोई आपत्ति नहीं है। मैं उसका शव नहीं लूंगी।"


बारुईपुर रेप-मर्डर का आरोपी एनकाउंटर में ढेर


इससे पहले दिन में बारुईपुर रेप और मर्डर केस के सिलसिले में क्राइम सीन के रिक्रिएशन के दौरान पुलिस एनकाउंटर में प्रभाष मंडल मारा गया। पुलिस के मुताबिक, मंडल ने कथित तौर पर एक अफसर से हथियार छीनने की कोशिश की और पुलिस टीम पर गोली चला दी।


बारुईपुर के एसपी ने कहा, "जब क्राइम सीन का रिक्रिएशन किया जा रहा था तो उसने पुलिस से हथियार छीनने और उन पर गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो प्रभास को लगी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।"


पुलिस ने बताया कि मंडल पूछताछ के दौरान जांच करने वालों को गुमराह कर रहा था और जांच में सहयोग नहीं कर रहा था। 4 जुलाई को लापता हुई 11 साल की बच्ची का शव अगले दिन सूर्यपुर हाट इलाके के एक तालाब से बरामद किया गया था।


पुलिस का आरोप है कि बोरी में लाश फेंकने से पहले लड़की का रेप और मर्डर किया गया था। इस घटना से लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। नाराज स्थानीय लोगों ने बारुईपुर-जयनगर रोड जाम कर दिया, टायर जलाए और पुलिस की गाड़ियों में तोड़-फोड़ की। वे दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे थे।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →