Vande News
NationalBreaking

विदेशी सेंसर से ‘रामायण’ को मिली हरी झंडी, 3 घंटे 15 मिनट होगी रणबीर कपूर की फिल्म!

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को अमेरिका में PG-13 रेटिंग मिली है। IMAX की लिस्टिंग के मुताबिक, फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 15 मिनट बताया गया है।

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 day ago
Share:
विदेशी सेंसर से ‘रामायण’ को मिली हरी झंडी, 3 घंटे 15 मिनट होगी रणबीर कपूर की फिल्म!

वंदे न्यूज़ , दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म की विदेशी सेंसर रेटिंग और इसकी अवधि से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में मोशन पिक्चर एसोसिएशन (MPA) ने फिल्म को PG-13 रेटिंग दी है। वहीं, IMAX की वेबसाइट पर फिल्म की अवधि 3 घंटे 15 मिनट दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।


अमेरिका में क्यों मिली PG-13 रेटिंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को यह रेटिंग एक्शन और हिंसा के दृश्यों तथा कुछ खून-खराबे वाली तस्वीरों के कारण दी गई है। PG-13 रेटिंग का अर्थ है कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फिल्म की कुछ सामग्री उपयुक्त नहीं हो सकती। ऐसे में माता-पिता को बच्चों के साथ फिल्म देखने से पहले इसकी सामग्री पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। यह अमेरिकी रेटिंग है, भारत में मिलने वाले सेंसर प्रमाणपत्र से अलग है।



तीन घंटे से ज्यादा होगी फिल्म की अवधि

फिल्म के रनटाइम को लेकर भी चर्चा तेज है। IMAX की लिस्टिंग के मुताबिक, इसका एक संस्करण 3 घंटे 15 मिनट का हो सकता है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में अंग्रेजी संस्करण की अवधि लगभग 2 घंटे 45 मिनट बताए जाने की बात कही गई है। हालांकि, अलग-अलग संस्करणों की अंतिम अवधि को लेकर निर्माताओं की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


कब रिलीज होगी रामायण 

बात की जाए रामायण की रिलीज डेट के बारे में तो हिंदी सिनेमा की इस बहुचर्चित फिल्म को 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अमेरिका में 6 नवंबर 2026 से रामायण पार्ट-1 प्रदर्शित की जाएगी। दीवाली की फेस्टिव सीजन में रणबीर कपूर की ये माइथोलॉजिकल फिल्म यकीनन तौर बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाती दिख सकती है।


दमदार स्टारकास्ट से सजी है ‘रामायण’

नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म को भारतीय महाकाव्य की कहानी वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की बड़ी कोशिश के तौर पर पेश किया जा रहा है। अब दर्शकों की नजर इसके अगले ट्रेलर और रिलीज से जुड़ी आधिकारिक जानकारियों पर है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →