Vande News
NewsBreaking

व्हाट्सएप ग्रुप में मानहानि के आरोप को लेकर प्रशांत त्यागी थाने पहुंचे, भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज।

व्हाट्सएप ग्रुप में कथित मानहानिकारक टिप्पणियों का मामला, प्रशांत त्यागी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की; स्क्रीनशॉट समेत डिजिटल साक्ष्य सौंपे।

V
Vande News
||2 min read|Updated 4 weeks ago
Share:
व्हाट्सएप ग्रुप में मानहानि के आरोप को लेकर प्रशांत त्यागी थाने पहुंचे, भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज।

नोएडा। नोएडा सिटीजन फोरम (एनसीएफ) के महासचिव एवं गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत त्यागी वत्स ने व्हाट्सएप ग्रुप में कथित रूप से की गई मानहानिकारक और अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक सार्वजनिक व्हाट्सएप ग्रुप में लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक और असत्य टिप्पणियां प्रसारित की गईं, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।


“डेटा चोर” और अन्य अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप

शिकायत के अनुसार, “Dainik Jagran Reader’s Club” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में एक व्यक्ति द्वारा प्रशांत त्यागी के खिलाफ लगातार अपमानजनक संदेश पोस्ट किए गए। आरोप है कि उन्हें “डेटा चोर”, “नमक हराम”, “पागल आदमी” जैसे शब्दों से संबोधित किया गया और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि किसी भी न्यायालय, जांच एजेंसी या सरकारी प्राधिकरण द्वारा उन्हें कभी भी ऐसे किसी आरोप में दोषी नहीं ठहराया गया है।




ग्रुप में बढ़ा विवाद, एडमिन को करना पड़ा हस्तक्षेप

तहरीर में कहा गया है कि व्हाट्सएप ग्रुप में की गई टिप्पणियों को लेकर कई सदस्यों ने आपत्ति जताई और भाषा संयमित रखने की सलाह दी, लेकिन कथित आरोपी ने अपनी टिप्पणियां जारी रखीं। शिकायतकर्ता का दावा है कि स्थिति इतनी बिगड़ गई कि ग्रुप में विवाद और तनाव का माहौल बन गया तथा अंततः ग्रुप एडमिन को ग्रुप बंद करने संबंधी संदेश जारी करना पड़ा।

भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में कार्रवाई की मांग

प्रशांत त्यागी ने अपनी शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 356 (मानहानि) और धारा 352 सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत जांच और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत के साथ व्हाट्सएप संदेशों के स्क्रीनशॉट और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी उपलब्ध कराए हैं।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →