Vande News
DelhiBreaking

‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं...’, PM मोदी की बात सुन IIT दिल्ली के छात्र लगाने लगे ठहाके

IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी ने छात्रों को संबोधित किया। ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं’ वाली टिप्पणी पर छात्र हंसने लगे।

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 week ago
Share:
‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं...’, PM मोदी की बात सुन IIT दिल्ली के छात्र लगाने लगे ठहाके

वंदे न्यूज़ संवाददाता, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान उस वक्त माहौल हल्का-फुल्का हो गया, जब उन्होंने कहा, ‘मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं हूं...’। पीएम की यह बात सुनकर हॉल में मौजूद छात्र हंसने लगे।


‘मैं बाबा बागेश्वर नहीं हूं...’


छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके मन में आने वाले कल को लेकर कई तरह के सवाल चल रहे होंगे। इसी दौरान उन्होंने कहा, “मैं तो बाबा बागेश्वर नहीं हूं, लेकिन यकीनन हर छात्र के मन में आने वाले कल को लेकर सवाल तो होगा।”


पीएम मोदी की इस टिप्पणी के बाद दीक्षांत समारोह में मौजूद छात्रों के बीच हंसी का माहौल बन गया।


हर छात्र का सपना अलग


प्रधानमंत्री ने कहा कि दीक्षांत समारोह के बाद छात्रों के सामने भविष्य की नई राह खुल रही है। कुछ छात्र नए शहर में नई शुरुआत करने की तैयारी कर रहे होंगे, तो कुछ अपनी पहली सैलरी का इंतजार कर रहे होंगे।


उन्होंने कहा कि कई युवा अपना स्टार्टअप शुरू करने का सपना देख रहे होंगे, जबकि कुछ छात्र सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का लक्ष्य बना चुके होंगे। हर छात्र का सपना और उसकी मंजिल अलग हो सकती है।


‘युवा जितना सशक्त होगा, भारत उतना मजबूत बनेगा’


पीएम मोदी ने युवाओं को देश की ताकत बताते हुए कहा कि भारत के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि युवा जितना सशक्त होगा, भारत उतना ही मजबूत बनेगा।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि देश के युवाओं ने भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम को नई ताकत दी है। उन्होंने छात्रों से अपने ज्ञान, कौशल और क्षमता का इस्तेमाल देश के विकास में करने का आह्वान किया।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →