Vande News
PoliticsBreaking

बांकीपुर उपचुनाव में BJP का 'कायस्थ कार्ड', अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार; 9 जुलाई को करेंगे नामांकन

भाजपा ने बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कायस्थ समाज से आने वाले अभिषेक कुमार 9 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे।

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 day ago
Share:
बांकीपुर उपचुनाव में BJP का 'कायस्थ कार्ड', अभिषेक कुमार को बनाया उम्मीदवार; 9 जुलाई को करेंगे नामांकन

वंदे न्यूज़ संवाददाता, पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट से युवा नेता अभिषेक कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। पूर्व प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष रहे अभिषेक लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी ने उन्हें राजधानी की सबसे चर्चित सीटों में से एक पर उतारकर युवा नेतृत्व पर भरोसा जताया है।


कायस्थ समाज को साधने की रणनीति


अभिषेक कुमार कायस्थ समाज से आते हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनकी उम्मीदवारी के जरिए भाजपा ने युवा नेतृत्व के साथ-साथ कायस्थ मतदाताओं को भी स्पष्ट राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।


बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में कायस्थ मतदाताओं की अच्छी संख्या मानी जाती है, ऐसे में यह फैसला चुनावी समीकरणों में अहम माना जा रहा है।


अभिषेक कुमार पूर्व पटना महानगर भारतीय जनता युवा मोर्चा ( भाजयुमो) के अध्यक्ष के साथ-साथ दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। मंडल मंत्री एवं महामंत्री के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

 

संगठन में निभाई कई अहम जिम्मेदारियां


भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में अभिषेक कुमार ने युवाओं के बीच संगठन को मजबूत करने, जनसरोकार के मुद्दों को उठाने और पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ताओं के बीच उनकी सक्रियता को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है।


राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं


पार्टी सूत्रों के अनुसार, अभिषेक कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी नेताओं में गिने जाते हैं।


संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा को उम्मीद है कि उनकी युवा छवि और संगठनात्मक पकड़ चुनाव में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित होगी।


बोरिंग रोड के रहने वाले हैं अभिषेक


अभिषेक कुमार पटना के बोरिंग रोड क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने भाजपा में मंडल अध्यक्ष से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और बाद में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष तक पहुंचे। अब पार्टी ने उन्हें बांकीपुर से टिकट देकर उनके राजनीतिक सफर में नई जिम्मेदारी सौंपी है।


कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल


भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभिषेक कुमार की उम्मीदवारी का स्वागत करते हुए इसे संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान का फैसला बताया है।


पार्टी का मानना है कि उनका जनसंपर्क, संगठनात्मक अनुभव और विभिन्न वर्गों से संवाद की क्षमता बांकीपुर सीट पर भाजपा की चुनावी स्थिति को और मजबूत करेगी।


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभिषेक कुमार को बधाई दी है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →