Vande News
Uttar PradeshBreaking

दिवाली से पहले नोएडा पुलिस अलर्ट, ACP-3 राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाजारों में चेकिंग अभियान

दीपावली के मद्देनजर थाना सेक्टर-49 पुलिस ने चलाया सुरक्षा जांच अभियान, डॉग स्क्वॉड की मदद से की गई संदिग्ध वस्तुओं की जांच।

V
Vande News
||1 min read|Updated 3 weeks ago
Share:
दिवाली से पहले नोएडा पुलिस अलर्ट, ACP-3 राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाजारों में चेकिंग अभियान

वंदे न्यूज़ | नोएडा। दीपावली के त्योहार को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में थाना सेक्टर-49 पुलिस ने ACP-3 राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाजारों, भीड़भाड़ वाले व्यावसायिक क्षेत्रों और मेट्रो परिसर में रूटीन चेकिंग अभियान चलाया।


अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों और मेट्रो परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं और स्थानों की जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण भी किया।


त्योहारी सीजन में बाजारों और सार्वजनिक परिवहन केंद्रों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।


नोएडा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →