Vande News
NationalBreaking

सेक्टर-49 थाने में पुलिसकर्मियों संग मनाया रक्षाबंधन, ट्रस्ट ने सराही देशसेवा

सेक्टर-49 थाने में राष्ट्रीय सेवा समर्पण ट्रस्ट ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। ट्रस्ट की टीम ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनकी देशसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और जनता की सुरक्षा में योगदान के लिए सम्मानित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे भावुक और यादगार बताया।

V
Vande News
||1 min read|Updated 1 day ago
Share:
सेक्टर-49 थाने में पुलिसकर्मियों संग मनाया रक्षाबंधन, ट्रस्ट ने सराही देशसेवा

वंदे न्यूज़ संवाददाता नोएडा के सेक्टर-49 थाने में राष्ट्रीय सेवा समर्पण ट्रस्ट की टीम ने पुलिसकर्मियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान ट्रस्ट की महिला सदस्यों ने थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को राखी बांधी और उनकी देशसेवा के लिए आभार जताया।


राष्ट्रीय सेवा समर्पण ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष धर्मेंद्र नन्दा ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात लोगों की सुरक्षा और सेवा में जुटे रहते हैं। त्योहारों पर उनके उत्साह को बढ़ाने और सम्मान देने के लिए ट्रस्ट हर साल पुलिसकर्मियों और फौजी भाइयों के साथ रक्षाबंधन मनाता है।



उन्होंने बताया कि ट्रस्ट सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी लगातार काम करता है। संगठन के सेवादार जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।


थाना प्रभारी राम प्रसाद शर्मा जी ने कहा कि पुलिसकर्मियों को भी इस तरह के कार्यक्रमों से प्रोत्साहन मिलता है। वहीं, सब-इंस्पेक्टर पल्लवी ने कहा कि थाने में आमतौर पर शिकायत और विवाद से जुड़े मामले आते हैं, लेकिन रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम से माहौल खुशनुमा हो गया।


कार्यक्रम में विजय श्रीवास्तव, आशा पोद्दार, मधु चौधरी, निमिषा नेगी, मनोज शर्मा, सायमा, इंदु, सुनीता नयाल, गुड़िया भदौरिया, प्रेरणा, हिताक्षी नन्दा, मिल्सी और विशु समेत ट्रस्ट के कई सदस्यों ने सहयोग किया।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →