दिल्ली के रोहिणी में पांच मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई, जिसमें कई मजदूरों और अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। दमकल विभाग, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।

वंदे न्यूज़ संवाददाता, नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार को एक पांच मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में कई मजदूरों और अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें और एनडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंच गए हैं।
वर्तमान में राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। मलबा हटाने और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए भारी-भरकम मशीनरी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।