Vande News
EducationBreaking

NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- सुरक्षित और त्रुटिरहित परीक्षा प्रणाली बनाना राष्ट्रीय जिम्मेदारी

एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक पर सख्त रुख अपनाया। कहा- दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी और सुरक्षित, पारदर्शी व त्रुटिरहित परीक्षा प्रणाली विकसित की जाएगी।

V
Vande News
||3 min read|Updated 3 weeks ago
Share:
NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- सुरक्षित और त्रुटिरहित परीक्षा प्रणाली बनाना राष्ट्रीय जिम्मेदारी

वंदे न्यूज़ संवाददाता,नई दिल्ली: संसद भवन के लाइब्रेरी बिल्डिंग स्थित जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार का स्पष्ट रुख सामने रखा। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के भविष्य की रक्षा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है और परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित, पारदर्शी तथा त्रुटिरहित बनाना पूरे देश की साझा जिम्मेदारी है।


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल के वर्षों में सामने आए पेपर लीक के मामलों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने पर जोर


प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ऐसी व्यवस्था विकसित करने पर काम कर रही है, जिससे भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि तकनीक और पारदर्शिता के जरिए परीक्षा प्रणाली को अधिक विश्वसनीय बनाया जाएगा, ताकि छात्रों का भरोसा मजबूत हो सके।


उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से भी अपील की कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर सोचने की जरूरत है। उनके अनुसार, परीक्षा सुधार किसी एक सरकार या दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का विषय है और इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।


एनडीए की 'मंगल मिलन' बैठक में कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद



बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और सांसद मौजूद रहे।


बैठक के दौरान एनडीए के सहयोगी दलों ने प्रधानमंत्री मोदी को सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्ताव भी पारित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने संसदीय दल को संबोधित किया।


नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों का हुआ स्वागत


'मंगल मिलन' बैठक का आयोजन नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्यों के स्वागत के लिए भी किया गया। भाजपा सांसद अशोक मित्तल ने बैठक में शामिल होने पर खुशी जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व का मार्गदर्शन उन्हें जनसेवा की दिशा में नई प्रेरणा देगा।एनसीपीआई बैठक से रही दूर

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों द्वारा गठित नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) इस संयुक्त बैठक में शामिल नहीं हुई। बताया गया कि लोकसभा अध्यक्ष की ओर से इस नए संसदीय समूह को अभी औपचारिक मान्यता नहीं मिली है। हालांकि, पार्टी पहले ही एनडीए सरकार को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है और सदन की कार्यवाही में रचनात्मक भूमिका निभाने की बात कह चुकी है।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →