Vande News
DelhiBreaking

लोकसभा में कल्याण बनर्जी पर बड़ा एक्शन, मानसून सत्र से सस्पेंड

लोकसभा ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी को महिला सांसदों के प्रति कथित अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के आरोप में मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा लाया गया निलंबन प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुआ, जिसके बाद बनर्जी को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए गए।

V
Vande News
||1 min read|Updated 3 weeks ago
Share:
लोकसभा में कल्याण बनर्जी पर बड़ा एक्शन, मानसून सत्र से सस्पेंड

वंदे न्यूज़ संवाददाता,नई दिल्ली: लोकसभा ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी को महिला सांसदों के प्रति कथित तौर पर अपमानजनक भाषा के इस्तेमाल के आरोप में मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया है।


बताया गया कि सदन में तीखी बहस के दौरान महिला सदस्यों को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कई सांसदों ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर पीठासीन अधिकारी कृष्णा प्रसाद टेनेटी ने मामले का उल्लेख किया और कहा कि ऐसी टिप्पणियां सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं हैं।


केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल्याण बनर्जी के निलंबन का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसे ध्वनिमत से मंजूरी मिल गई। प्रस्ताव पारित होने के बाद पीठासीन अधिकारी ने बनर्जी को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए।


घटना के दौरान विपक्ष की ओर से लगातार नारेबाजी जारी रही, जिसके बीच लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले सदन स्थगित होने के दौरान लोकसभा चैंबर में कल्याण बनर्जी और एनसीपीआई के कुछ सांसदों के बीच तीखी बहस हुई थी। हालांकि, विवाद की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →