महाराष्ट्र सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी हो गया है : महाराष्ट्र बोर्ड SSC-HSC सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
महाराष्ट्र सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। MSBSHSE ने SSC और HSC सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं।

वंदे न्यूज़ संवाददाता : महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं (SSC) और 12वीं (HSC) सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट सोमवार, 14 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। छात्र सीट नंबर और मां के नाम (Mother's Name) की मदद से अपना रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
कब आयोजित हुई थीं सप्लीमेंट्री परीक्षाएं?
महाराष्ट्र बोर्ड ने 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 16 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित की थीं। वहीं, 12वीं (HSC) की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 16 जून से 8 जुलाई 2026 के बीच संपन्न हुई थीं। परीक्षा समाप्त होने के कुछ ही दिनों बाद बोर्ड ने परिणाम घोषित कर दिए हैं।
ऐसे चेक करें Maharashtra SSC-HSC Supplementary Result 2026
- सबसे पहले महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर "HSC & SSC Examination June 2026 Result" लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी कक्षा (SSC या HSC) का विकल्प चुनें।
- अब अपना Seat Number और Mother's Name दर्ज करें।
- View Result पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- भविष्य के उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट या PDF डाउनलोड कर लें।
ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से मिलेगी
ऑनलाइन जारी की गई मार्कशीट अस्थायी (Provisional) होगी। संशोधित ओरिजिनल मार्कशीट संबंधित स्कूलों को भेजी जाएगी। छात्र या उनके अभिभावक स्कूल पहुंचकर क्लास टीचर या प्राचार्य से संपर्क कर मूल अंकतालिका प्राप्त कर सकेंगे।
मुख्य परीक्षा का कैसा रहा था प्रदर्शन?
इस वर्ष महाराष्ट्र बोर्ड की HSC (12वीं) परीक्षा में कुल 89.79 प्रतिशत छात्र सफल रहे थे। छात्राओं का पास प्रतिशत 93.15% जबकि छात्रों का 86.80% दर्ज किया गया था।
वहीं, SSC (10वीं) परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 90.75% रहा। 10वीं में छात्राओं का सफलता प्रतिशत 94.96% और छात्रों का89.56% रहा, जिससे एक बार फिर लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।
