Vande News
NationalBreaking

डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए:ब्रेकफास्ट मीटिंग में गले मिले; कुछ देर में सीएम का इस्तीफा संभव, राज्यपाल बेंगलुरु से बाहर

कर्नाटक में सत्ता को लेकर जारी सस्पेंस के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के आवास पर मुलाकात की। इस नाश्ते की बैठक में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया।

V
Vande News
||4 min read|Updated 1 day ago
Share:
डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए:ब्रेकफास्ट मीटिंग में गले मिले; कुछ देर में सीएम का इस्तीफा संभव, राज्यपाल बेंगलुरु से बाहर

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने बेंगलुरु में अपने घर पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी पहुंचे। शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, इसके बाद सीएम ने उन्हें गले लगा लिया।


सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। हालांकि, राज्यपाल पारिवारिक कारणों के चलते बेंगलुरु से बाहर हैं। ऐसे में सिद्धारमैया राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। उन्होंने इस्तीफा देने के लिए दोपहर 3 बजे तक का समय मांगा था।


नियमानुसार राज्यपाल राज्य में मौजूद न हों तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ई-मेल से या खुद जाकर दे सकते हैं। राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे।


कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के मुताबिक, डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इसके साथ सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होगा। कैबिनेट में करीब 15 से 20 नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। कर्नाटक कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला भी बेंगलुरु पहुंच गए हैं।


सिद्धारमैया और शिवकुमार की मुलाकात की 3 तस्वीरें…


कर्नाटक में फेरबदल पर 2 दावे किए जा रहे हैं

  • डीके शिवकुमार को शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना जाएगा। कांग्रेस डीके के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेगी।
  • बिहार में NDA ने जिस तरह पूर्व सीएम नीतीश के बेटे को नई सरकार में मंत्री बनाया। उसी तरह सिद्धारमैया के बेटे को मंत्री बनाया जा सकता है।


आखिर कांग्रेस सीएम क्यों बदल रही है...तीन वजह

  • पहली- मई 2023 में जब कांग्रेस चुनाव जीती थी, तब सिद्धारमैया और डीके में सीएम पद को लेकर ठन गई थी। तब राहुल गांधी ने रोटेशनल सीएम फॉर्मूला तय किया था। अब सरकार के ढाई साल पूरे होने वाले हैं। ऐसे में डीके का दबाव चरम पर था।
  • दूसरी- सिद्धारमैया सरकार वाल्मीकि डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन घोटाला जैसे मामलों में घिर चुकी है।
  • तीसरी- पार्टी हाईकमान का मानना है कि समय रहते नेतृत्व बदलने से मंत्रियों के खिलाफ पैदा हो रही ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ को खत्म किया जा सकता है।


क्या सिर्फ सीएम ही बदले जाएंगे

35 मंत्रियों में से करीब 25 हटाए जा सकते हैं। दो डिप्टी सीएम संभव हैं। एक पद किसी दलित चेहरे और दूसरा लिंगायत या ओबीसी नेता को मिल सकता है।



26 मई: दिल्ली में राहुल-खड़गे के साथ 6 घंटे बैठक हुई


26 मई को सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली पहुंचे थे। दोनों नेताओं की मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ 6 घंटे तक बैठक हुई। महासचिव वेणुगोपाल ने कहा था- जो अटकलें लगाई जा रही हैं, वे सिर्फ अटकलें हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बैठक में राज्यसभा और विधान परिषद (MLC) चुनावों पर चर्चा हुई।


दैनिक भास्कर को पार्टी सूत्रों ने बताया था कि पहले सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व से कहा था कि अगर मुझे हटाया गया तो पार्टी टूटेगी, क्योंकि 50-60 विधायक मेरे साथ हटेंगे। मैं डीके शिवकुमार के नीचे काम नहीं करूंगा।कर्नाटक CM के लिए 2.5 साल का फॉर्मूला, कई बार अटकलें चलीं


कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा 2023 से चल रही है। शिवकुमार के समर्थक विधायक कहते आ रहे हैं कि 2023 में जब कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री पद के लिए 2.5-2.5 साल की डील हुई थी, लेकिन सिद्धारमैया समर्थक इसे नकारते आए हैं।


कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का 20 नवंबर 2025 को 2.5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ था। कुछ विधायक जो डिप्टी CM डीके शिवकुमार के समर्थक माने जाते हैं, वे दिल्ली जाकर खड़गे से मिले थे।


भाजपा बोली- कर्नाटक में जल्द चुनाव तय

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह से प्रशासन ठप हो गया है। सिद्धारमैया ने कर्नाटक को 10 लाख करोड़ के कर्ज में धकेला है। इससे राज्य में मध्यावधि चुनाव होना तय है।



कर्नाटक के बेंगलुरु में राज्यसभा चुनाव से पहले डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ओडिशा कांग्रेस के विधायकों को क्रॉस-वोटिंग के लिए 5-5 करोड़ रुपए का ऑफर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →