Vande News
Uttar PradeshBreaking

जेवर एयरपोर्ट के रनवे और एप्रन पर नहीं हुआ जलभराव, पार्किंग क्षेत्र की समस्या तत्काल दूर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के रनवे और एप्रन पर जलभराव नहीं हुआ। यीडा CEO राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पार्किंग क्षेत्र में जलभराव की समस्या तत्काल दूर कर दी गई।

V
Vande News
||1 min read|Updated 5 days ago
Share:
जेवर एयरपोर्ट के रनवे और एप्रन पर नहीं हुआ जलभराव, पार्किंग क्षेत्र की समस्या तत्काल दूर

वंदे न्यूज़ संवाददाता,गौतमबुद्धनगर : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद जलभराव को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने स्थिति स्पष्ट की है। यीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश कुमार सिंह ने कहा कि एयरपोर्ट के रनवे और एप्रन क्षेत्र में किसी भी प्रकार का जलभराव नहीं हुआ है। एयरपोर्ट के संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था सामान्य रूप से सुचारु रही।


सीईओ राकेश कुमार सिंह के अनुसार, अत्यधिक बारिश के चलते एयरपोर्ट के पार्किंग क्षेत्र में कुछ समय के लिए हल्का जलभराव हुआ था। संबंधित टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पानी की निकासी कर समस्या को शीघ्र दूर कर दिया। भारी यातायात के दौरान भी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी गई और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।



उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट की आधारभूत संरचना, रनवे और एप्रन क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित हैं। बारिश के दौरान जल निकासी और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।


यीडा प्रशासन की ओर से बारिश की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यात्रियों और आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जल निकासी, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →