Vande News
NationalBreaking

जंतर-मंतर प्रदर्शन: अतिशी हिरासत में, ‘वोट चोरी’ को लेकर विरोध

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया; प्रदर्शनकारी CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 week ago
Share:
जंतर-मंतर प्रदर्शन: अतिशी हिरासत में, ‘वोट चोरी’ को लेकर विरोध

वंदे न्यूज़ नई दिल्ली , दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में 2 अक्टूबर को चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं, छात्र संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों की ओर से मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठाए गए तथा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई।



दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दिए जाने की बात कही थी और जंतर-मंतर तथा आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई गई थी। पुलिसके मुताबिक, बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई।


प्रदर्शन के दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता अतिशी समेत 500 से अधिक लोगों को पुलिस । AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी हिरासत में लिए गए लोगों में शामिल थे। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लेकर पुलिस थानों में ले जाया गया।


AAP और अन्य प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग दोहराई। वहीं, पुलिस की ओर से प्रदर्शन की अनुमति और कानून-व्यवस्था से जुड़े नियमों का हवाला दिया गया है। मामले को लेकर राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →