Vande News
NewsBreaking

जम्मू-कश्मीर के डोडा में 48 घंटे में तीसरी बार बाढ़, चार KM तक मलबे में दबीं सड़कें-मकान

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थथरी में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन से कई घर, दुकानें व वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

V
Vande News
||2 min read|Updated 6 days ago
Share:
 जम्मू-कश्मीर के डोडा में 48 घंटे में तीसरी बार बाढ़, चार KM तक मलबे में दबीं सड़कें-मकान

वंदे न्यूज़ संवाददाता-जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के थथरी में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई, जिससे कई घरों, दुकानों और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा तथा डोडा-किश्तवाड़ हाईवे बंद हो गया। जम्मू-कश्मीर के डोडा में 48 घंटे में तीसरी बार बाढ़ आई है। नीचे दिखाई गई तस्वीरों में डोडा में हुए लैंडस्लाइड से हुए नुकसान का मंजर बयां होता है।



पहले धंसती जमीन और फिर बादल फटने की घटनाओं से चर्चा में रहा डोडा



जिले का ठठरी कस्बा मंगलवार तड़के एक बार फिर प्रकृति के प्रकोप का गवाह बना।


रात करीब दो बजे ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने के बाद आए भीषण सैलाब और मलबे ने पूरे कस्बे में तबाही मचा दी। करीब तीन से चार किलोमीटर के दायरे में मलबा फैल गया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 10 से 15 मकान और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।



कई वाहन मलबे में दब गए, जबकि कुछ दुकानें पूरी तरह मलबे में समा गईं। 


मकान, दुकानें और वाहन इसकी चपेट में आ गए, जबकि जम्मू-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया।


लोगों की चल-अचल संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है।



उल्लेखनीय है कि गत दिन प्रेमनगर क्षेत्र में भी बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। उस घटना में शिव मंदिर के कुछ हिस्से को भी क्षति पहुंची थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ा दी है।



घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस, स्थानीय प्रशासन और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और आधिकारिक यात्रा सलाह का पालन करने की अपील की है।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →