Vande News
NationalBreaking

रेप और जबरन धर्मांतरण... नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी से रेप का आरोप; मौलवी फरार

नागपुर में वायुसेना कर्मी की पत्नी ने अपने क्लासमेट और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेल, काला जादू और जबरन धर्मांतरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया है।

V
Vande News
||4 min read|Updated 3 weeks ago
Share:
रेप और जबरन धर्मांतरण... नागपुर में वायुसेना अधिकारी की पत्नी से रेप का आरोप; मौलवी फरार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एयर फोर्स के एक कर्मचारी की पत्नी ने अपने पुराने क्लासमेट और उसके साथियों पर रेप, ब्लैकमेल, काला जादू और जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।


मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि धर्म परिवर्तन में शामिल बताए जा रहे एक मौलाना का पता लगाने के लिए एक टीम मध्य प्रदेश भेजी गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान अयाज मदारे और उसके साथी अमीन शेख के तौर पर हुई है।


नशीला ड्रिंक, फोटो और वीडियो

पुलिस में दर्ज हुई एफआईआर के मुताबिक, 8 फरवरी 2025 को एक होटल में हुई मीटिंग के दौरान अयाज ने कथित तौर पर 24 साल की महिला की ड्रिंक में कुछ मिला दिया। जब उसे होश आया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए थे।


इसके बाद उसने महिला को ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि वह ये वीडियो उसके पति को भेज देगा और सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। पीड़िता का आरोप है कि उसका कई बार यौन शोषण किया गया और उससे करीब 4 लाख रुपये ऐंठे गए।


वायरल वीडियो

इस मामले में एक वायरल वीडियो अहम सबूत बन गया है। वीडियो में 24 साल की महिला रोते हुए और आरोपी अयाज मदारे से उसे जाने देने की गुहार लगाती हुई दिख रही है। वीडियो में महिला "छोड़ो मुझे" कहती सुनाई देती है, जबकि अयाज जबरदस्ती उसके हाथ पकड़े हुए है और धार्मिक मंत्र पढ़ते हुए बार-बार उस पर फूंक मार रहा है।

महिला खुद को छुड़ाने की कोशिश करती हुई दिख रही है। महिला का आरोप है कि उससे कहा गया कि उसका धर्म परिवर्तन हो चुका है और फिर उसके साथ रेप की कोशिश की गई।


महिला ने यह भी आरोप लगाया कि अयाज अक्सर एक प्लास्टिक की बोतल में कोई लिक्विड लेकर आता था और उसे जबरदस्ती पिलाता था। इसके बाद वह उर्दू में कुछ बुदबुदाता था, उसके चेहरे पर फूंक मारता था और दावा करता था कि यह हिप्नोसिस और काला जादू है और फिर उसका रेप करता था। वीडियो में कथित तौर पर काला जादू या हिप्नोसिस का रिचुअल दिखाया गया है।


मौलाना ने काराया धर्म परिवर्तन

शिकायत में बताई गई एक और घटना के अनुसार, 31 मई को मदारे और उसका साथी महिला को जबरदस्ती कलमेश्वर ले गए। वहां तीसरे आरोपी ने कथित तौर पर धार्मिक रस्में निभाईं और धर्म परिवर्तन के लिए उससे कबूल है कहलवाया। ये मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तमिया गांव का रहने वाला है।

महिला का आरोप है कि यह सब उसकी मर्जी के बिना किया गया। रस्म के बाद मौलाना ने घोषणा की कि उसने इस्लाम अपना लिया है और अयाज के साथ उसका निकाह हो गया है। आरोप है कि उसे जबरदस्ती मांस खिलाया गया और कलमा पढ़वाया गया। इसके बाद वे लोग उसे एक होटल ले गए जहां अयाज ने कथित तौर पर फिर से उसका रेप किया।


पुलिस ने क्या कार्रवाई की?


पुलिस ने रेप, बार-बार यौन शोषण, जबरन वसूली, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोपों के साथ-साथ अंधविश्वास और काले जादू के खिलाफ बने कानून की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया है। नागपुर पुलिस की एक टीम उस मौलाना की तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर धर्म परिवर्तन कराया था।


डीसीपी सुरेश रेड्डी ने कहा, "महिला ने अपनी शिकायत में रेप, जबरन वसूली, धर्म परिवर्तन और काले जादू का आरोप लगाया है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की फॉरेंसिक जांच की जा रही है। ये सबूत बहुत अहम होंगे। धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलाना की तलाश में पुलिस की एक टीम दूसरे राज्य गई है। मामले की गहन जांच चल रही है।"


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →