Vande News
NationalBreaking

गुरुग्राम में घर में पत्नी के साथ दोस्त को देखकर भड़का पति, बेलन-पाइप और डंडे से पीटकर कर दी महिला की हत्या

गुरुग्राम की धर्म कॉलोनी में एक शख्स ने पत्नी की बेलन, पाइप और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी को घर में दोस्त के साथ देखने पर इस वारदात को अंजाम दिया।

V
Vande News
||2 min read|Updated 2 weeks ago
Share:
गुरुग्राम में घर में पत्नी के साथ दोस्त को देखकर भड़का पति, बेलन-पाइप और डंडे से पीटकर कर दी महिला की हत्या

वंदे न्यूज़ संवाददाता, गुरुग्राम पालम विहार थाना क्षेत्र की धर्म काॅलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की बेलन, पाइप और डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को घर में दोस्त के साथ देख लिया था, जिसके बाद वह भड़क गया और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोपित आकाश सुबह काम पर चला गया

आरोपित की पहचान बरेली निवासी 33 वर्षीय आकाश के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम में बस चालक का काम करता है। वहीं, मृत महिला मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों पिछले छह साल से धर्म कालोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। आसपास के लोगों के मुताबिक आरोपित आकाश सुबह काम पर चला गया था।


डंडा उठाकर महिला से मारपीट करने लगा

शाम को जब वह वापस आया तो घर में पत्नी के साथ महिला के एक दोस्त को पाया। इस पर वह बिफर गया और डंडा उठाकर महिला से मारपीट करने लगा। इस दौरान दोस्त वहां से भाग निकला। शोर सुनकर मकान मालिक बाहर आया तो देखा कि आकाश अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है। उसने सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।


कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा

सूचना पर पहुंची पालम विहार थाना पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपित को मंगलवार रात धर्म काॅलोनी से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल डंडा, पाइप और बेलन बरामद कर लिया है। पालम विहार थाना पुलिस ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस दौरान उससे घटना के बारे में विस्तृत जानकारी की जाएगी।



Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →