Vande News
Uttar Pradesh

सनकी की क्रूरता: 34 सेकंड का वीडियो, 27 सेकंड तक पटकता रहा, 6वीं बार मौत की पुष्टि के लिए दो बार और पटका

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम की हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। हत्याकांड से जुड़ा 34 सेकंड का वीडियो सामने आया है। आरोपी 27 सेकंड तक मासूम को पटकता रहा। 6वीं बार मौत की पुष्टि के लिए दो बार और पटक दिया। लोग सीसीटीवी फुटेज देखते ही चीख पड़े। पुलिस भी फुटेज देखकर दंग रह गई।

V
Vande News
||4 min read|Updated 1 month ago
Share:
सनकी की क्रूरता: 34 सेकंड का वीडियो, 27 सेकंड तक पटकता रहा, 6वीं बार मौत की पुष्टि के लिए दो बार और पटका

यूपी के फिरोजाबाद जिले से दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है। शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम आरव की हत्या का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। 



इस वीडियो में कैद हुई भीभत्सता (क्रूरता) इतनी खौफनाक है कि कमजोर दिल वाले लोग इसे देख भी नहीं सकते। वीडियो साफ गवाही दे रहा है कि कैसे एक सिरफिरा अपनी सनक के आगे अंधा होकर एक बेकसूर, असहाय बच्चे का बेरहमी से कत्ल कर देता है।


34 सेकंड के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोपहर के वक्त गली पूरी तरह सुनसान थी। आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक मासूम आरव को छाती से चिपकाता हुए घर से बाहर लाता है। गली में कुछ दूर आगे बढ़ते ही उसके भीतर का शैतान जाग उठता है। वह अचानक बच्चे को उठाता है और पूरी ताकत से हवा में लहराते हुए नीचे कंक्रीट की पक्की सड़क पर पटक देता है।



वीडियो की विभीषिका यहीं खत्म नहीं होती। पहली बार पटकने के बाद बच्चा दर्द से तड़पने लगता है, लेकिन कातिल का दिल नहीं पसीजता। वह अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए तड़पते हुए बच्चे को दोबारा उठाता है और फिर जमीन पर दे मारता है। 


सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि वह मासूम आरव को एक के बाद एक लगातार आठ बार पत्थरों और बोरियों की तरह सड़क पर पटकता है। 6वीं बार पटकने के बाद बच्चे के शरीर की हलचल बंद हो गई।


फुटेज देखते ही चीख पड़े लोग, पुलिस भी रह गई दंग

जब परिजन और आसपास के लोगों व पुलिस ने सीसीटीवी देखा तो महिलाओं और पुरुषों की चीख निकल गई। कई लोग इस खौफनाक मंजर को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम भी वीडियो में दिख रही हैवानियत को देखकर दंग रह गई।






शादी के बाद से ही रति को परेशान कर रहे थे ससुरालीजन, इसलिए मां मायके ले आईं थीं

मृत मासूम आरव की नानी पिंकी देवी (प्राइवेट शिक्षिका) ने रोते-बिलखते हुए इस दुखद पारिवारिक पृष्ठभूमि का खुलासा किया। पिंकी ने बताया कि बेटी के पति सुमित की मां सीमा का मायका मैनपुरी के घिरोर थाना इलाके की थाने वाली गली में है और वह रिश्ते में उनकी ननद लगती हैं। 


इसी नजदीकी रिश्तेदारी के कारण 18 फरवरी 2024 को रति और सुमित की शादी तय हुई थी। शादी से करीब एक साल पहले ही दोनों का रिश्ता पक्का हो गया था। रिश्ता तय होने के बाद रति और सुमित का आपस में मिलना-जुलना शुरू हो गया था। इसी दौरान रती गर्भवती हो गई।


मूल रूप से अरांव के गांव बामई निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद रती ने बेटे आरव को 3 नवंबर 2025 को जन्म दिया, लेकिन पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से अपने मायके में रह रही थी।


पिंकी ने रूंधे गले से बताया कि प्रेम और रिश्तेदारी के बाद भी रति सुखी नहीं रह सकी। पति सुमित, उसके दो भाई और सास सीमा मिलकर रति को कम दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और उसके साथ बुरी तरह पिटाई करते थे। ससुरालियों के इसी जुल्म के कारण पिंकी बेटी रति को ससुराल (बदायूं) से चुपचाप मायके ले आई थी। 



फिरोजाबाद में मां के शादी से इन्कार पर डेढ़ साल के मासूम को पटक-पटक कर मार डाला

यूपी के फिरोजाबाद की शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में शनिवार दोपहर रिश्ते की भाभी के शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर एक सिरफिरे ने उनके डेढ़ साल के मासूम को सड़क पर आठ बार पटक-पटककर मार डाला। इसके बाद शव को घर के गेट पर छोड़कर भाग गया।




रोंगटे खड़े कर देने वाली यह पूरी वारदात पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बच्चे की नानी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। वहीं हत्यारोपी विराज उर्फ जितेंद्र पाठक निवासी शेखूपुर, बदायूं को पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे भुड़ा भरतरा रोड पर हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। 


पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। मूल रूप से अरांव के गांव बामई निवासी रती देवी की शादी फरवरी 2024 में बदायूं के सुमित कुमार से हुई थी। शादी के बाद रती ने 3 नवंबर 2024 को बेटे आरव को जन्म दिया, लेकिन पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से मायके में रह रही थी।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →