Vande News
EntertainmentBreaking

एल्विश यादव का बॉलीवुड डेब्यू, टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन फिल्म में दिखेंगे, मुकेश गुप्ता भी निभाएंगे अहम भूमिका

यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 विजेता Elvish Yadav जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। वह Tiger Shroff और Abhishek Banerjee के साथ रेमो डिसूजा की एक्शन फिल्म में नजर आएंगे।

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 week ago
Share:
एल्विश यादव का बॉलीवुड डेब्यू, टाइगर श्रॉफ के साथ एक्शन फिल्म में दिखेंगे, मुकेश गुप्ता भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली: यूट्यूबर, कंटेंट क्रिएटर और रियलिटी शो स्टार Elvish Yadav अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। वह जल्द ही Tiger Shroff और Abhishek Banerjee के साथ एक बड़ी एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण Vicky Jain के प्रोडक्शन हाउस VJ Frames के बैनर तले किया जा रहा है, जबकि निर्देशन Remo D'Souza करेंगे।

एक्शन फ्रेंचाइजी का हिस्सा होंगे एल्विश यादव


रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक एक्शन फ्रेंचाइजी होगी। फिल्म का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है। इसकी शूटिंग अगस्त से शुरू होने वाली है और इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन देखने को मिलेगा।


फैंस में जबरदस्त उत्साह


एल्विश यादव के बॉलीवुड डेब्यू की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने खुशी जताई। कई यूजर्स ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि वर्षों की मेहनत का फल अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।


रियलिटी शो से बॉलीवुड तक का सफर


एल्विश यादव ने अपने करियर की शुरुआत YouTube से की थी। इसके बाद वह Bigg Boss OTT Season 2 के विजेता बने और MTV Roadies XX, Playground, Laughter Chefs समेत कई टीवी और डिजिटल शोज में नजर आए। उन्होंने वेब शो 'औकात के बाहर' से अभिनय की शुरुआत की थी और अब बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।


जयपुर के अभिनेता मुकेश गुप्ता भी होंगे फिल्म का हिस्सा


इस फिल्म की एक और खास बात यह है कि राजस्थान के जयपुर निवासी अभिनेता मुकेश गुप्ता भी इसमें अहम भूमिका निभाएंगे। Mukesh Gupta दक्षिण भारतीय सिनेमा, खासकर तेलुगु फिल्मों में अपने अभिनय का दम दिखा चुके हैं। अब वह इस बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट में Tiger Shroff के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →