Vande News
EntertainmentBreaking

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, लंदन में हार्ट अटैक से 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे और अभिनेता सुनील आनंद का लंदन में हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। परिवार ने बयान जारी कर प्राइवेसी की अपील की।

V
Vande News
||2 min read|Updated 2 months ago
Share:
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन, लंदन में हार्ट अटैक से 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

वंदे न्यूज़ संवाददाता,नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता देव आनंद के बेटे और अभिनेता सुनील आनंद का लंदन में हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनके निधन की पुष्टि देव आनंद की पोती और सुनील आनंद की भतीजी जीना नारंग ने परिवार की ओर से जारी बयान में की।

परिवार ने अपने बयान में कहा कि इस कठिन समय में उन्हें देश-दुनिया से मिले प्रेम, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए वे आभारी हैं। साथ ही परिवार ने सभी से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।


देव आनंद के साथ किया था बॉलीवुड डेब्यू


स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में जन्मे सुनील आनंद ने अपनी पढ़ाई अमेरिका में पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1984 में अपने पिता देव आनंद के साथ फिल्म 'आनंद और आनंद' से बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही।


कुछ फिल्मों के बाद फिल्मों से बनाई दूरी



सुनील आनंद ने 'कार थीफ' और 'मैं तेरे लिए' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया, लेकिन उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अभिनय से दूरी बना ली और मुंबई में अपने पिता के प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस नवकेतन फिल्म्स का कामकाज संभालने लगे।


2011 में हुआ था देव आनंद का निधन


हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद का वर्ष 2011 में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। अब उनके बेटे सुनील आनंद के निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है। परिवार ने फिलहाल अंतिम संस्कार और अन्य कार्यक्रमों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →