Vande News
NationalBreaking

दिल्ली सीमापुरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच, सामने आई मकान ढहने की वजह

पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में पांच मंजिला मकान गिरने से मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। बचाव कार्य जारी है।

V
Vande News
||2 min read|Updated 4 days ago
Share:
दिल्ली सीमापुरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच, सामने आई मकान ढहने की वजह

वंदे न्यूज़ संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में पांच मंजिला मकान गिरने से मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।


बताया गया कि दो और लोगों की मौत गुरुवार सुबह हुई हैं। दोनों की पहचान नहीं हुई है। दोनों के शव कुचली हुई हालत में मिले हैं। मलबे में दबा एक आवारा कुत्ता जिंदा बचा है। बचाव कार्य जारी है।


मलबा हटाने का कार्य जारी

स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी कुछ और लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। बुलडोजर से मलबा हटाने का काम जारी है। जगह संकरी होने व आसपास के मकान क्षतिग्रस्त होने से बचाव कार्य करने में समस्या आ रही है।



हादसे के मुख्य कारण

जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि हादसे की मुख्य तीन वजह निकालकर सामने आ रही है। पहली जो मकान गिरा है, उसके बराबर वाले मकान में निर्माण कार्य (मरम्मत) का काम चल रहा था।


वहीं, दूसरा जो मकान गिरा है, वह पुराना था और अवैध तरीके से बना हुआ था। तीसरा भूकंप है। लोगों के अनुसार, भूकंप की वजह से मकान में दरार आ गई थी, आशंका है कि उस वजह से भी मकान गिरा। बचाव कार्य जारी है। चार घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →