Vande News
NationalBreaking

दिल्ली में प्रदर्शन से ट्रैफिक जाम की आशंका, नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनें होंगी रद; बदलेगा टर्मिनल

दिल्ली में 10 अक्टूबर को भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है।

V
Vande News
||1 min read|Updated 3 days ago
Share:
दिल्ली में प्रदर्शन से ट्रैफिक जाम की आशंका, नई दिल्ली व हजरत निजामुद्दीन आने वाली ट्रेनें होंगी रद; बदलेगा टर्मिनल

वंदे न्यूज़, नई दिल्ली। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के आसपास 10 अक्टूबर शनिवार को भारी ट्रैफिक जाम की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में भारतीय रेलवे शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद प्रस्थान करने वाली और सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली एवं हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वाली कई मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों को रद एवं टर्मिनल बदलने की तैयारी कर रहा है। प्रभावित ट्रेनों का विवरण जल्द घोषित किया जा सकता है।


समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद नई दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में विरोध प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम के कारण लगभग 5,000 यात्रियों की ट्रेनें छूट गई थीं। कई यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके थे।


वहीं, आईआरसीटीसी की ग्रुप बुकिंग भी रद हो करनी पड़ी थी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन और यातायात व्यवधान के कारण यात्रियों को काफी असुविधा हुई थी।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →