Vande News
NationalBreaking

दिल्ली के मंगोलपुरी फैक्ट्री अग्निकांड में चार मजदूरों की मौत, विकास ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा

दिल्ली के मंगोलपुरी फेज-1 स्थित जूता फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। विकास की हालत गंभीर है और उसका ICU में इलाज चल रहा है।

V
Vande News
||2 min read|Updated 3 weeks ago
Share:
दिल्ली के मंगोलपुरी फैक्ट्री अग्निकांड में चार मजदूरों की मौत, विकास ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा

वंदे न्यूज़ नई दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित जूता बनाने वाली फैक्ट्री में शुक्रवार रात लगी भीषण आग ने चार मजदूरों की जान ले ली। इस हादसे में दो अन्य मजदूर झुलस गए, जिनमें विकास की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल हरेंद्र का इमरजेंसी में इलाज चल रहा है।


चार मजदूरों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान प्रेमचंद, हरिहर, अशोक और लाल बाबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों और घायलों में कई मजदूर बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क कर रही है और सभी के पते का सत्यापन किया जा रहा है।


बेसमेंट में लगी थी आग, 20 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे बी-293/294, मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद दमकल विभाग की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।


फैक्ट्री की इमारत बेसमेंट, भूतल और तीन मंजिलों की थी। आग बेसमेंट में लगी थी। दमकलकर्मियों ने तीसरी और चौथी मंजिल से छह लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया।



शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

आग बुझाने के बाद दमकलकर्मियों ने देर रात तक कूलिंग का काम किया। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री मालिक मुकेश बंसल और रोहित गोयल से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →