Vande News
National

देहरादून के अस्पताल में लगी भीषण आग, एक मरीज की मौत; दो की हालत गंभीर

V
Vande News
||2 min read|Updated 1 week ago
Share:
देहरादून के अस्पताल में लगी भीषण आग, एक मरीज की मौत; दो की हालत गंभीर

वंदे न्यूज़ संवाददाता , देहरादून। देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट होने के कारण अस्पताल में आग लग गई।हादसे में एक 55 वर्षीय मरीज की मौत हो गई है। 


कई मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किए जाने की भी खबर है। वहीं कैलाश अस्पताल में लाए गए छह मरीजों में से दो की हालत भी नाजुक बनी हुई है। हादसे में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं


पैनेसिया अस्पताल में बुधवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कुछ लोगों के झुलसने की सूचना है। जिन्हें उपचार के लिए कैलाश अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद अस्पताल परिसर को खाली करा लिया गया।

कई मरीज दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट


जानकारी के अनुसार अस्पताल में अचानक धुआं उठने लगा, जिसके बाद मरीजों और तीमारदारों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने तुरंत मरीजों को वार्डों से बाहर निकालना शुरू किया। कई मरीजों को एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।


प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग के बाद कुछ ही देर में पूरे परिसर में धुआं भर गया था। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और आनन-फानन में रेस्क्यू शुरू किया गया।


Share:
V
Vande News

Reporter at Vande News

View all articles →